विज्ञापन

26.11 KM तक का माइलेज, कीमत मात्र 5.73 लाख से शुरू, सबसे सस्ती और अच्छी 7-सीटर कारें

7-Seater Cars in India: क्या आप कम बजट में अपने बड़े परिवार के लिए एक शानदार 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं? 5.73 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं.

26.11 KM तक का माइलेज, कीमत मात्र 5.73 लाख से शुरू, सबसे सस्ती और अच्छी 7-सीटर कारें
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti

Affordable 7-Seater Cars in India: अगर आप अपने बड़े परिवार के लिए एक ऐसी नई कार की तलाश में हैं जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ बेहद ही शानदार और बजट-फ्रेंडली 7-सीटर गाड़ियां मौजूद हैं. इन कारों की कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होती है. इनमें सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, शानदार माइलेज और केबिन के अंदर काफी खुला स्पेस भी मिलता है. आइए, आपको भारत की बजट-फ्रेंडली 7-सीटर कारों के बारे में बताते हैं. इन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं.

Nissan Gravite: सबसे कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स का पैकेज

अभी भारतीय बाजार की सबसे सस्ती 7-सीटर कारों में से एक Nissan Gravite है, जिसका बाहरी डिजाइन काफी मॉडर्न है और इसमें Nissan की सिग्नेचर ग्रिल और LED हेडलाइट्स दी गई हैं. इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका मॉड्युलर केबिन है जो काफी प्रीमियम फील देता है. जरूरत पड़ने पर इसके बूट स्पेस को बढ़ाने के लिए इसकी तीसरी लाइन (रो) की सीटों को पूरी तरह से निकाला भी जा सकता है. आपको बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 5,73,400 रुपये है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका दावा किया गया माइलेज पेट्रोल वर्जन में लगभग 19.3 से 19.6 किमी प्रति लीटर है.

इस गाड़ी में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन्स में आता है. सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS और EBD स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. 

Renault Triber: बेहतरीन स्पेस मैनेजमेंट और शानदार सेफ्टी रेटिंग

कॉम्पैक्ट साइज और केबिन के अंदर शानदार स्पेस मैनेजमेंट के लिए पहचानी जाने वाली Renault Triber अपने मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स के दम पर बिल्कुल एक SUV जैसा लुक देती है. इसका माइलेज पेट्रोल वर्जन में लगभग 18.2 से 20 किमी प्रति लीटर तक रहता है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,80,875 रुपये है.

इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रियर एसी वेंट्स और 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे कई प्रैक्टिकल फीचर्स मिलते हैं. इसमें 1.0-लीटर का एनर्जी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ-साथ CNG के ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है. सेफ्टी के लिए इस कार को Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और ये छह एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स व टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी खूबियों से लैस है.  इसके केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड और 7-सीटर लेआउट मिलता है. इसके तीसरी लाइन में मिलने वाली EasyFix सीटों को जरूरत के हिसाब से पूरी तरह से हटाया जा सकता है ताकि सामान रखने के लिए ज्यादा जगह बनाई जा सके.

Maruti Suzuki Ertiga: भारत की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद MPV

Maruti Suzuki की Ertiga भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली और बेहद लोकप्रिय 7-सीटर MPV है. इसके बाहरी हिस्से को प्रीमियम लुक देने के लिए 3D क्रोम ग्रिल और बेहद आकर्षक टेल लाइट्स दी गई हैं. इसके केबिन में यात्रियों के लिए शानदार लेगरूम, बहुत आरामदायक सीटें और पर्याप्त जगह मिलती है. इस गाड़ी के मेन फीचर्स में 7-इंच का SmartPlay Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, छत पर लगे रियर एसी वेंट्स और कूल्ड कप होल्डर्स शामिल हैं.

इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है. इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि इसका CNG वर्जन 26.11 किमी प्रति किलोग्राम का बेहतरीन माइलेज ऑफर करता है. इसमें 1.5-लीटर का स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103 PS की दमदार पावर जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ-साथ कंपनी-फिटेड CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है. अच्छी बात है कि सुरक्षा के लिए Ertiga में छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX माउंट्स और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें | 517KM की लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स, 7-सीटर SUV पर 4.10 लाख का महा-डिस्काउंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, 7-Seater SUV, Maruti Suzuki Ertiga, Renault Triber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com