विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) 12 में क्रिकेट फैंस को एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज की स्टार बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच सकीं, जिसकी वजह से उन्हें 'टाइम आउट' घोषित कर दिया गया. डॉटिन के आउट होने के बाद मैदान पर और भी दिलचस्प दृश्य देखने को मिला. नियमों के तहत गेंदबाज सारा ग्लेन को स्टंप्स पर गेंद फेंकने का मौका मिला, जबकि सामने कोई बल्लेबाज मौजूद ही नहीं था. ग्लेन ने गेंद डालकर स्टंप्स उखाड़े और यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
Extraordinary. Deandra Dottin was late to the middle. Now she's out after Sarah Glenn hit the stumps with a ball she couldn't face! #WBBL12 https://t.co/lsG3SZAw8b
— Weber Women's Big Bash League (@WBBL) November 25, 2026
क्रिकेट में 'टाइम आउट' का नियम कहता है कि विकेट गिरने के बाद नया बल्लेबाज तय समय के भीतर क्रीज पर पहुंचकर अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए. ऐसा न होने पर विपक्षी टीम अपील कर सकती है और बल्लेबाज को आउट दिया जा सकता है.
WBBL में घटी इस दुर्लभ घटना ने एक बार फिर क्रिकेट के कम चर्चित नियमों की ओर ध्यान खींचा है. डॉटिन के टाइम आउट होने और सारा ग्लेन को मिली इस 'फ्री बॉल' की तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं.
असल में यह फैसला MCC Law 40 (Timed Out) और WBBL की Playing Conditions के आधार पर लिया गया. WBBL में नए बल्लेबाज को विकेट गिरने या बल्लेबाज के आउट होने के बाद निर्धारित समय (आमतौर पर 90 सेकंड) के भीतर अगली गेंद खेलने के लिए तैयार होना होता है. यदि वह समय पर स्ट्राइक लेने नहीं पहुंचता, तो फील्डिंग टीम "Timed Out" की अपील कर सकती है.
डिएंड्रा डॉटिन के मामले में यही हुआ. वह समय सीमा के भीतर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं हुईं, जिसके बाद टाइम आउट की अपील सफल रही.
जहां तक सारा ग्लेन को मिली "फ्री बॉल" की बात है, यह कोई अलग नियम नहीं है. जब टाइम आउट की अपील स्वीकार हो जाती है, तो अंपायर औपचारिक रूप से आउट दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करवाते हैं. इसी दौरान गेंदबाज स्टंप्स पर गेंद मारकर या बेल्स गिराकर आउट को पूरा करती हुई दिखाई देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं