विज्ञापन

Mahindra XEV 9S या MG Hector Tomahawk EV.. किसकी EMI पड़ेगी कम? खरीदने से पहले देख लें

MG Hector Tomahawk EV और Mahindra XEV 9S में कौन-सी SUV आपके लिए रहेगी बेस्ट, आइए जानते हैं खरीदने पर आपको हर महीने कितने की EMI देनी होगी.

Mahindra XEV 9S या MG Hector Tomahawk EV.. किसकी EMI पड़ेगी कम? खरीदने से पहले देख लें

हाल ही में MG Hector Tomahawk EV को लॉन्च किया गया है. इसका सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9S से है. दोनों ही बड़ी इलेक्ट्रिक SUVs हैं. अगर आप 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इन दोनों ऑप्शन को देख सकते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि इन गाड़ियों को खरीदने पर आपको कितनी EMI देनी होगी? यहां पर आपको इन दोनों की कीमत और EMI डिटेल्स के बारे में बताते हैं. 

MG Hector Tomahawk EV कंपनी की लेटेस्ट SUV है. ये कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह की इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ कंपनी ने SUV का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन MG Hector Tomahawk PHEV भी लॉन्च किया है. Hector Tomahawk EV को 3-रो 7-सीटर मॉडल के तौर पर पेश किया गया है. इसमें ज्यादा स्पेस वाला कंफर्टेबल केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स और दमदार पावरट्रेन दिया गया है.

EMI कैलकुलेशन

आपको बता दें कि दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की EMI की तुलना करने के लिए हमनें इनके बेस और टॉप-एंड 7-सीटर वैरिएंट की कीमत को आधार बनाया गया है. कैलकुलेशन में दोनों SUVs की एक्स-शोरूम कीमत का 100 प्रतिशत लोन अमाउंट माना गया है. लोन पर 9.5 प्रतिशत ब्याज दर और 60 महीने यानी 5 साल की रीपेमेंट टेन्योर ली गई है. इस तुलना में सिर्फ 7-सीटर वैरिएंट्स को शामिल किया गया है.

Mahindra XEV 9S के मामले में एक खास बात ध्यान देने वाली है. इसका टॉप-एंड Pack Three Above 79 kWh 6-सीटर वैरिएंट 7-सीटर से महंगा है. इसलिए यहां 7-सीटर वर्जन की कीमत को ही कैलकुलेशन में लिया गया है. साथ ही Mahindra XEV 9S की कीमत में 11.2 kW चार्जर को शामिल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- रोज ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट कारें, 34.43 km का माइलेज, कीमत 4.81 लाख से शुरू

MG Hector Tomahawk EV की EMI 

MG Hector Tomahawk EV के Excite 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है. अगर पूरी कीमत का लोन 9.5 प्रतिशत ब्याज पर 60 महीने के लिए लिया जाता है, तो इसकी अनुमानित मंथली EMI 40,933 रुपये बैठेगी. वहीं, इसके Essence 7-सीटर वैरिएंट की कीमत 23.49 लाख रुपये है. इस वैरिएंट के लिए इसी ब्याज दर और टेन्योर पर हर महीने करीब 49,333 रुपये EMI देनी होगी.

MG Hector Tomahawk EV

MG Hector Tomahawk EV

Mahindra XEV 9S की EMI

Mahindra XEV 9S के Pack One Above 59 kWh 7-सीटर वैरिएंट की कीमत 20.65 लाख रुपये है. 100 प्रतिशत एक्स-शोरूम कीमत के लोन, 9.5 प्रतिशत ब्याज और 60 महीने की टेन्योर के हिसाब से इसकी मंथली EMI करीब 43,369 रुपये होगी. दूसरी तरफ, Pack Three Above 79 kWh 7-सीटर वैरिएंट की कीमत 29.95 लाख रुपये है. इसके लिए इसी कैलकुलेशन के हिसाब से हर महीने करीब 62,901 रुपये EMI देनी होगी.

Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

दोनों SUVs की EMI में कितना अंतर?

बेस वैरिएंट की बात करें तो MG Hector Tomahawk EV की EMI 40,933 रुपये है, जबकि Mahindra XEV 9S की EMI 43,369 रुपये है. यानी यहां MG की EMI करीब 2,436 रुपये कम है.

टॉप-एंड 7-सीटर वैरिएंट में अंतर काफी ज्यादा हो जाता है. MG Hector Tomahawk EV Essence की EMI 49,333 रुपये है, जबकि Mahindra XEV 9S Pack Three Above 79 kWh की EMI 62,901 रुपये है. यानी दोनों के बीच करीब 13,568 रुपये प्रति महीने का अंतर है. इस हिसाब से अगर आपका मुख्य फोकस कम मंथली EMI पर बड़ी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV खरीदना है तो दिए गए कैलकुलेशन में MG Hector Tomahawk EV की EMI कम बैठती है.

EMI आपके लिए हो सकती है अलग

ये EMI कैलकुलेशन एक तय एक्स-शोरूम कीमत, 9.5 प्रतिशत ब्याज दर और 60 महीने की टेन्योर के आधार पर किया गया है. असल में आपकी मंथली EMI इससे अलग हो सकती है. EMI पर चुने गए वैरिएंट, कंपनी या डीलर के ऑफर्स और डिस्काउंट, ब्याज दर, डाउन पेमेंट, लिए गए लोन अमाउंट और रीपेमेंट टेन्योर जैसे कई फैक्टर्स का असर पड़ता है. यानी अगर आप ज्यादा डाउन पेमेंट करते हैं तो लोन अमाउंट कम होगा और EMI भी घट सकती है. इसी तरह कम या ज्यादा ब्याज दर और अलग रीपेमेंट टेन्योर से भी मंथली EMI बदल जाएगी.

ये भी पढ़ें- Maruti की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार! दमदार रेंज और कीमत कम.. खराब करेगी Tata का गेम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MG Hector Tomahawk EV, Mahindra XEV 9e, Mahindra XEV 9e B79 Price, MG Hector Tomahawk EV India Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com