विज्ञापन

Mahindra ने बदल दिया खेल! अब बस इतने में मिलेगी SUV, बैटरी EMI 6,975 रुपये से शुरू

Mahindra BaaS Program: महिंद्रा का बड़ा ऐलान किया है. अब 11.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीद सकते हैं. इसके साथ6,975 रुपये की EMI पर बैटरी भी मिल जाएगी.

Mahindra ने बदल दिया खेल! अब बस इतने में मिलेगी SUV, बैटरी EMI 6,975 रुपये से शुरू
Mahindra BE6 Sporteq
Mahindra

Mahindra ने अपने सभी Electric Origin SUV मॉडल्स के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम को लागू कर दिया है. पहले ये ऑप्शन सिर्फ BE 6 SPORTEQ में दिया गया था. लेकिन अब इस प्रोग्राम में XEV 9S और XEV 9e में भी शामिल कर लिया गया है. BaaS ऑप्शन के साथ इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये हो गई है, जबकि बैटरी के लिए मंथली EMI 6,975 रुपये से शुरू होगी.

BaaS प्रोग्राम के तहत BE 6 SPORTEQ की शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये, XEV 9S की कीमत 12.65 लाख रुपये और XEV 9e की शुरुआती कीमत 13.90 लाख रुपये रखी गई है. यs फाइनेंसिंग ऑप्शन इन तीनों SUVs के सभी वैरिएंट्स पर मिलेगा. इस सिस्टम में पूरी गाड़ी और उसकी बैटरी की फाइनेंसिंग अलग-अलग की जाती है. जिससे गाड़ी खरीदते समय ग्राहक को एक साथ पूरी रकम नहीं देनी पड़ती है. इससे शुरुआती ऑन-रोड खर्च काफी कम हो जाता है.

6975 रुपये से शुरू होती है EMI

Mahindra ने बताया कि बैटरी की मंथली EMI 6,975 रुपये से शुरू होगी. कंपनी के कैलकुलेशन के अनुसार इसका रनिंग खर्च करीब 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर बैठता है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि ये कोई पे-पर-यूज मॉडल नहीं बल्कि एक फाइनेंस प्रोडक्ट है. कंपनी के अनुसार, 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का ये आंकड़ा रोजाना 60 किलोमीटर की ड्राइविंग और तय डाउन पेमेंट के आधार पर तय किया गया है.

इन फैक्टर्स के आधार पर अलग हो सकती है कीमत

असल EMI बैटरी कैपेसिटी, डाउन पेमेंट और लोन के समय के हिसाब से अलग हो सकती है. इसके अलावा इस शुरुआती कीमत में चार्जर, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे सरकारी टैक्स शामिल नहीं हैं. फिलहाल ये स्कीम केवल पर्सनल यूज वाले ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है. लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसका विस्तार आने वाले समय में कर सकती है.

Mahindra का ये फैसला ऐसे समय आया है जब हाल ही में MG Hector Tomahawk EV लॉन्च हुई है. MG पहले से ही भारत में अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों के साथ BaaS मॉडल ऑफर कर रही है. ऐसे में Mahindra द्वारा XEV 9S को 12.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश करने से बड़ी इलेक्ट्रिक SUVs खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

ये भी पढ़ें- Ather का नया स्कूटर लॉन्च, एक चार्ज में 161 किमी भागेगा, Bajaj Chetak और TVS iQube को टक्कर!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com