Maruti Suzuki Offers: इस नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर यदि आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास बेहतरीन मौका है. Maruti Suzuki ने बंपर छूट की घोषणा कर दी है. ये बंपर फेस्टिव डिस्काउंट Nexa रेंज पर दी जा रही है. इससे आप लगभग सभी पॉपुलर मॉडल्स XL6, Jimny, Invicto, Fronx, Grand Vitara पर छूट का फायदा उठा सकते हैं. अच्छी बात है कि कंपनी हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक e Vitara पर बंपर ऑफर्स की सौगात दे रही है. इस फेस्टिव स्कीम के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स, एक्सटेंडेड वारंटी और स्क्रैपेज बोनस जैसी कई शानदार सुविधाएं दी जा रही हैं.
Maruti Suzuki Baleno: कोई फेस्टिव ऑफर नहीं
Baleno फेसलिफ्ट को मारुति सुजुकी के इस अक्टूबर फेस्टिव कैंपेन से पूरी तरह बाहर रखा गया है. स्कीम डॉक्यूमेंट के अनुसार, इस प्रीमियम हैचबैक पर फिलहाल कोई भी एडिशनल फेस्टिव डिस्काउंट या बेनिफिट्स नहीं मिल रहे हैं.
Maruti Suzuki Fronx: टर्बो वेरिएंट्स पर नकद छूट
स्टाइलिश कूपे-क्रॉसओवर Fronx पर मेनली इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर ही ऑफर्स दिए जा रहे हैं. कंपनी इसके टर्बो मॉडल्स पर 12,100 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है, जबकि नॉन-टर्बो पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर कोई कैश छूट नहीं है. इसके अलावा, एलिजिबल ग्राहकों को एडिशनली 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का PCM बोनस भी दिया जा रहा है.
Maruti Suzuki Jimny और XL6
त्योहारी सीजन के दौरान लाइफस्टाइल SUV Jimny पर ग्राहकों को सीधे 35 हजार रुपये की कैश छूट दी जा रही है, हालांकि इस रफ-एंड-टफ गाड़ी पर कोई एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है. वहीं, प्रीमियम MPV XL6 को खरीदने वाले ग्राहकों को 31 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार का पीसीएम बोनस दिया जा रहा है.
Maruti Suzuki Grand Vitara: भारी-भरकम एक्सचेंज बोनस
प्रीमियम मिड-साइज SUV Grand Vitara के स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल्स पर वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके शुरुआती Sigma वेरिएंट पर 35 हजार का कैश डिस्काउंट और Delta वेरिएंट पर 25 हजार रुपये की नकद छूट मिल रही है. इसके Delta CNG वेरिएंट पर 20 हजार का कैश डिस्काउंट और Zeta CNG वेरिएंट पर 10 हजार रुपये की कैश छूट दी जा रही है.
इसके अलावा, कंपनी इसके Zeta, Alpha और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वेरिएंट्स पर 5 साल की वारंटी पैकेज के साथ 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पुरानी कार को अपग्रेड करने पर 20 हजार रुपये का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस दे रही है. सबसे बड़ी और बंपर बचत Grand Vitara Strong Hybrid पर मिल रही है. इसके खरीदार 1.85 लाख रुपये तक के रोड टैक्स की पूरी बचत पा सकते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को 5 साल का वारंटी पैकेज, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा पुरानी गाड़ियों पर 30 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है.
Maruti Suzuki e Vitara: फ्री चार्जर और अपग्रेड बोनस
कंपनी अपनी बिल्कुल नई और पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara पर भी जबरदस्त लॉन्च ऑफर्स दे रही है. नया इलेक्ट्रिक मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को बिना किसी एडिशनल चार्ज के एक कॉम्पलिमेंट्री चार्जर और होम इंस्टॉलेशन पैकेज दिया जाएगा, साथ ही 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. कंपनी की सबसे महंगी और फ्लैगशिप MPV Invicto पर इस फेस्टिव सीजन में सीधे 50 हजार का एक्सचेंज बोनस और सेलेक्टेड पुरानी गाड़ियों को बदलने पर 30 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है. जिससे इस पर टोटल 80 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है.
नोट- आपको बता दें कि पीसीएम बोनस 0 से 6 वर्ष पुरानी कारों को एक्सचेंज करने पर दिया जाता है. ये नॉर्मल एक्सचेंज बोनस से ज्यादा होता है. यदि ग्राहक अपनी 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करते हैं, तो वे स्क्रैपेज बोनस का लाभ उठा सकते हैं. ध्यान रखें कि ग्राहक एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस में से केवल किसी एक को ही सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर कोई मौजूदा मारुति सुजुकी ग्राहक अपनी पुरानी मारुति कार को बदलकर नई गाड़ी लेता है, तो उसे ये एडिशनल लॉयल्टी बोनस मिलेगा. इसे एक्सचेंज बोनस के साथ क्लब किया जा सकता है. ऊपर बताए गए सभी डिस्काउंट्स और फेस्टिव ऑफर्स डीलरशिप की स्कीम डॉक्यूमेंट पर आधारित हैं. आपके शहर, स्थानीय डीलरशिप, चुने गए वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर वास्तविक कीमतों व डिस्काउंट्स में मामूली बदलाव हो सकता है. इस वजह से ऑफर्स के लिए डीलर से जरूर संपर्क कर लें.
यह भी पढ़ें | पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी नई Maruti WagonR, सड़क पर दिखी पहली झलक, जानें संभावित कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं