विज्ञापन

पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी नई Maruti WagonR, सड़क पर दिखी पहली झलक, जानें संभावित कीमत

Maruti WagonR का अपडेडेट वर्जन साल के अंत में लॉन्च हो सकता है. अब इसकी स्पाई शॉट्स दिखी हैं. देखें नई Maruti WagonR की पूरी डिटेल्स और संभावित कीमत.

पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी नई Maruti WagonR, सड़क पर दिखी पहली झलक, जानें संभावित कीमत
Maruti WagonR Spy Shots
whatthefuel

Maruti Suzuki की सबसे पॉपुलर हैचबैक कारों में शामिल WagonR जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है. लंबे समय से अपडेट का इंतजार कर रही इस कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. हाल ही में दिल्ली में Maruti Suzuki WagonR के टेस्ट मॉडल को देखा गया था. नई WagonR के डिजाइन और फीचर्स में होने वाले बदलावों के संकेत मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नई जनरेशन WagonR को दिसंबर 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है. इसमें नया इंजन, अपडेटेड केबिन और CNG वेरिएंट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

दिसंबर 2026 में आ सकती है नई Maruti WagonR

Maruti Suzuki WagonR लंबे समय से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है. अब कंपनी इसकी नई जनरेशन पर काम कर रही है. टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल से पता चलता है कि नई कार में मौजूदा मॉडल की पहचान को बरकरार रखा जा सकता है. इसका लंबा और बॉक्सी डिजाइन पहले जैसा रहने की उम्मीद है. WagonR की पहचान रहे वर्टिकल टेललैंप भी नई कार में मिल सकते हैं, हालांकि इनके इंटरनल डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है. फिलहाल टेस्ट मॉडल पर काफी ज्यादा कवर लगा हुआ था. इस वजह से डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

फ्रंट लुक में मिल सकते हैं बदलाव

नई WagonR के हेडलैंप का आकार बदला जा सकता है. इसके अलावा फ्रंट ग्रिल और बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक सामने आए टेस्ट मॉडल में इन बदलावों को साफ तौर पर देखना संभव नहीं हुआ है. टेस्टिंग वीडियो से इशारा मिलता है कि नई WagonR सड़क पर अपनी मौजूदा पहचान और मजबूत रोड प्रेजेंस को बरकरार रखेगी. इसके साइज में बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है. अगर कंपनी कार की लंबाई या दूसरे डायमेंशन बढ़ाती है, तो इससे केबिन में ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, साइज में बदलाव को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है.

इंटीरियर में मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन?

नई जनरेशन Maruti WagonR के केबिन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मौजूदा मॉडल में 7-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है. नई कार में इसकी जगह बड़ा टचस्क्रीन दिया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसको कन्फर्म नहीं किया है.  टेस्टिंग के दौरान नई WagonR की फ्रंट सीटों पर इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट भी नजर आए हैं. ये मौजूदा मॉडल की तरह ही लागत को कंट्रोल रखने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है. नई WagonR में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है. कंपनी का फोकस केबिन को ज्यादा आरामदायक बनाने और कार को अपने सेगमेंट में पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने पर हो सकता है. हालांकि, नए फीचर्स की पूरी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें | अब लागू होगा BS-VII, टायर्स से होने वाले प्रदूषण पर भी नजर, बाइक-कार के लिए क्या बदलेगा?

नए Z12 इंजन के साथ आ सकती है WagonR

नई जनरेशन WagonR का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है. फिलहाल यह कार दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है. पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C इंजन है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K12N इंजन है, जो 89 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. मौजूदा मॉडल में 1.0-लीटर इंजन लोअर और मिड वेरिएंट में मिलता है, जबकि 1.2-लीटर इंजन हायर वेरिएंट में दिया जाता है. दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

नई WagonR में 1.0-लीटर K10C इंजन को बरकरार रखा जा सकता है. वहीं, मौजूदा 1.2-लीटर K12N इंजन की जगह नया Z12 इंजन दिया जा सकता है. यह 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसे Maruti Suzuki अपने दूसरे मॉडल्स में भी इस्तेमाल कर रही है. हाल ही में अपडेट हुई Baleno में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक, Z-सीरीज इंजन पुराने इंजन के मुकाबले हल्का और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है. इससे उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, नई WagonR में इस इंजन की पावर और टॉर्क कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि इसका आउटपुट मौजूदा 1.2-लीटर इंजन के आसपास रह सकता है.

माइलेज पर रहेगा खास फोकस

WagonR खरीदने वाले ग्राहकों के लिए माइलेज हमेशा से अहम रहा है. ऐसे में नई जनरेशन मॉडल में फ्यूल एफिशिएंसी पर खास ध्यान दिया जा सकता है. नए Z12 इंजन के साथ बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है, हालांकि रियल माइलेज का पता लॉन्च के समय ही चलेगा. नई WagonR में Z12 इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है. अगर कंपनी इंजन और गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन को बरकरार रखती है, तो ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट सेलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी.

CNG वेरिएंट में मिल सकता है अंडरबॉडी टैंक

Maruti WagonR का CNG वेरिएंट भी बाजार में काफी पॉपुलरहै. नई जनरेशन में इस वेरिएंट को लेकर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि नई CNG WagonR में K10C इंजन इस्तेमाल होगा या Z12 इंजन को बेस बनाया जाएगा. दोनों इंजन CNG के लिए संभावित ऑप्शन माने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई WagonR CNG में अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है. इससे कार के बूट में ज्यादा सामान रखने की जगह मिल सकती है. 

नई WagonR की कीमत बढ़ने की उम्मीद

नई जनरेशन WagonR में डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़े बदलावों को देखते हुए इसकी कीमत बढ़ सकती है. फिलहाल मौजूदा Maruti Suzuki WagonR की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है. नई कार लॉन्च होने पर इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल से लगभग 20 हजार रुपये ज्यादा रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें | 360° कैमरा, 1.2-लीटर इंजन, Baleno को टक्कर देने वाली कार लॉन्च, फीचर्स जबरदस्त, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Maruti WagonR, Maruti Suzuki, Maruti WagonR 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height