विज्ञापन

अगले हफ्ते Mahindra काटेगी गदर! CNG SUV होगी लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

Mahindra XUV 3XO का CNG वेरिएंग अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है. कंपनी15 अक्टूबर को इसको लॉन्च कर सकती है. इसमें पहली बार फैक्ट्री-फिटेड CNG मिल सकती है.

अगले हफ्ते Mahindra काटेगी गदर! CNG SUV होगी लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Mahindra XUV 3XO CNG
Mahindra

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ऑफ-रोड SUV बनाने के लिए मशहूर स्वदेशी कंपनी Mahindra इस बार फिर से बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है. पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर Mahindra की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO के CNG वर्जन को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं. अब Mahindra ने खुद 15 अक्टूबर को एक नए बड़े प्रॉडक्ट के डेब्यू का टीजर जारी कर इस चर्चा को फिर से हवा दे दी है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि नहीं की है. लेकिन ऑटो जगत में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अक्टूबर को पेश होने वाली गाड़ी XUV 3XO CNG ही होगी.

यदि ये कार लॉन्च होती है, तो XUV 3XO लाइनअप का चौथा पावरट्रेन ऑप्शन बन जाएगी. इस लाइनअप में पहले से ही पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल हैं. इसके साथ ही, ये Mahindra की भारत में पहली फैक्ट्री-फिटेड CNG पैसेंजर कार बन जाएगी. आइए आपको Mahindra XUV 3XO CNG को लेकर आ रही पूरी खबर के बारे में बताते हैं. 

Mahindra XUV 3XO CNG के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Mahindra XUV 3XO CNG SUV में Mahindra के भरोसेमंद 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल MPFI इंजन का उपयोग किया जा सकता है. आमतौर पर केवल नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ही CNG मिलती है, लेकिन टर्बो इंजन होने से ये गाड़ी सेगमेंट में बेहद दमदार साबित होगी. रेगुलर पेट्रोल मोड में ये टर्बो इंजन 111 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, CNG मोड में एक्टिव होने पर इसके पावर और टॉर्क के आंकड़ों में हमेशा की तरह मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है.

शुरुआत में इस इंजन को 5-स्पीड या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की सबसे ज्यादा उम्मीद है. लेकिन ऑटोमोटिव मार्केट में CNG कारों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए Mahindra इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ भी लॉन्च कर सकती है. CNG सिलेंडर के अतिरिक्त वजन को संभालने के लिए Mahindra इसके सस्पेंशन सेटअप को खासतौर से मजबूत करेगी. इसके अलावा, CNG फ्यूल के साथ सुचारू राइडिंग के लिए इसके इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) कैलिब्रेशन में भी जरूरी मैकेनिकल बदलाव किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें | Amazon-Flipkart पर महासेल शुरू, नए-पुराने iPhone की कीमत धड़ाम! देखें डील

बूट स्पेस और ट्विन-सिलेंडर तकनीक 

CNG कारों के शौकीनों के लिए सबसे बड़ा सवाल हमेशा डिक्की के बूट स्पेस को लेकर होता है. ट्रेडिशनल CNG कारों में एक बड़ा सिंगल सिलेंडर डिक्की में रखा जाता है जिससे सामान रखने की जगह पूरी तरह खत्म हो जाती है. टाटा मोटर्स और हुंडई ने भारत में ट्विन-सिलेंडर तकनीक पेश की है, जिसमें दो छोटे सिलेंडरों को डिक्की के फर्श के नीचे छुपाया जाता है. अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या Mahindra भी अपने पहले CNG मॉडल में इसी मॉडर्न ट्विन-सिलेंडर लेआउट को अपनाती है या फिर पुराने ट्रेडिशनल सिंगल सिलेंडर का ही उपयोग करती है. इसका खुलासा 15 अक्टूबर को डेब्यू के समय ही होगा.

डिजाइन में दिख सकते हैं बड़े बदलाव 

Mahindra ने XUV 3XO को साल 2024 की शुरुआत में ही पूरी तरह नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया था. इसके CNG मॉडल में किसी बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें केवल मामूली कॉस्मेटिक टच-अप्स और रियर प्रोफाइल पर 'CNG' की बैजिंग दी जा सकती है. बाजार में कदम रखते ही इस SUV का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट के Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet से होने वाला है. आपको बता दें कि इसके कंपीटिटर्स में Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza के पास पहले से ही अपने फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी मॉडल्स मौजूद हैं.

Mahindra ने पहले कई मौकों पर कहा था कि वह परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड गाड़ियां बनाने पर ज्यादा फोकस रखना चाहती है और CNG सेगमेंट में नहीं उतरेगी. लेकिन भारतीय बाजार में CNG कारों की बढ़ती बंपर मांग और आने वाले CAFE 3 (कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी) नियमों को पूरा करने के लिए Mahindra ने अपनी रणनीति में ये बड़ा बदलाव किया है. आपको बता दें कि अभी XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमतें 7.79 लाख से शुरू होकर 15.04 लाख तक जाती हैं. इसका आने वाला CNG वेरिएंट भी इसी बजट के आसपास लॉन्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें | लगभग 35 KM का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, देश की सबसे सस्ती कारें, सुरक्षा भी जोरदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra XUV 3XO, Mahindra XUV 3XO CNG, Mahindra, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com