विज्ञापन

गले लगाया, गोद में उठाया, पैर छूने की कोशिश भी की... जब मिल बैठे बृजभूषण और बाबा रामदेव; वीडियो वायरल

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई है. उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गले लगाया, गोद में उठाया, पैर छूने की कोशिश भी की... जब मिल बैठे बृजभूषण और बाबा रामदेव; वीडियो वायरल
रामदेव और बृजभूषण में विवाद सितंबर में ही खत्म हुआ है.
Social Media
प्रतापगढ़:

कभी एक-दूसरे के विरोधी रहे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच एक बार फिर मुलाकात हुई है. दोनों के बीच मुलाकात इसलिए भी खास रही, क्योंकि दोनों ऐसे मिले जैसे पुराने दोस्त हों. दोनों की मुलाकात का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

दोनों की यह मुलाकात कुंडा में हो रही धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के दौरान का है. यह कथा प्रतापगढ़ के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया करवा रहे हैं. 

वीडियो में दिख रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव दोनों एक-दूसरे को देखते ही खुशी से झूम उठे. बृजभूषण ने बाबा रामदेव के पैर छूने की कोशिश की लेकिन बाबा रामदेव ने उनका हाथ पकड़ लिया और गले लगा लिया. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव को कमर से पकड़कर ऊपर उठा लिया.

दोनों की जब मुलाकात हो रही थी, तब पीछे ही राजा भैया भी खड़े थे. उसके बाद राजा भैया, बृजभूषण और रामदेव ने साथ में फोटो भी खिंचवाई. दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बात भी करते दिखाई दिए.

क्यों अहम है यह मुलाकात?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह एक समय एक-दूसरे के धुर विरोधी थे. बृजभूषण अक्सर पतंजलि घी को नकली बताते थे. इस कारण बाबा रामदेव ने उन पर मानहानि का मुकदमा भी किया था.

दोनों के बीच 23 सितंबर को यह विवाद खत्म हो गया था. 23 सितंबर को दोनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि बातचीत के बाद सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं और अब कोई विवाद नहीं बचा है.

पतंजलि घी पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए रामदेव ने कहा था, 'न तो पतंजलि का गाय का घी नकली है, न हमारी दवाइयां और न ही स्वामी रामदेव.'

उन्होंने कहा था कि घी के दो ढक्कन ले जाएं, एक खाने के लिए और दूसरा लैब में जांच कराने के लिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी होगी तो वैज्ञानिक जांच में सच सामने आ जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Brijbhushan Sharan Singh, Raja Bhaiya, Patanjali, Dhirendra Shastri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com