विज्ञापन

10.32 लाख में आई नई Mahindra Thar OG, पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक लुक, जानें सभी फीचर्स

Mahindra ने भारत में नई Thar OG 3-डोर SUV को 10.32 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. आइए आपको इसके फीचर्स और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

10.32 लाख में आई नई Mahindra Thar OG, पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक लुक, जानें सभी फीचर्स

Mahindra & Mahindra ने भारत में अपनी आइकोनिक 3-डोर Thar SUV के बिल्कुल नए और अपडेटेड वर्जन Mahindra Thar OG के तौर पर लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि टॉप वेरिएंट के लिए आपको 18.99 लाख तक खर्च करने पड़ते हैं. 

आपको बता दें कि नई 'Thar OG' साल 2020 में लॉन्च की गई पुरानी 3-डोर Thar की जगह लेगी. ये इस मॉडल का अब तक का सबसे बड़ा और तकनीकी अपडेट है. कंपनी ने बताया है कि इस शानदार ऑफ-रोडर की ऑन-रोड डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है. त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की वजह से कंपनी को इसकी बिक्री में भारी उछाल आने की पूरी उम्मीद है.

Mahindra के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ Nalinikanth Gollagunta ने बताया कि हाल ही में कीमतों में की गई मामूली बढ़ोतरी के बावजूद पूरे टू-व्हीलर और कार इंडस्ट्री में त्योहारी मांग बेहद मजबूत रहने की उम्मीद है. उनके अनुसार, पिछले साल की गई GST कटौतियों के कारण कीमतें अभी भी GST-पूर्व स्तर से कम हैं. इस बढ़ोतरी का ग्राहकों की इंक्वायरी या बुकिंग्स पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है, मांग लगातार स्थिर बनी हुई है.

Thar Roxx की धांसू तकनीक

सड़क पर बेहद स्मूथ राइड और बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए Mahindra ने इस 3-डोर Thar में बड़े बदलाव किए हैं. नई Thar OG को Mahindra के सबसे आधुनिक और मजबूत M_Glyde 4G आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. जिसका उपयोग पहली बार इसकी बड़ी बहन 5-डोर 'Thar Roxx' में किया गया था. ये प्लेटफॉर्म Thar को पहले से कहीं ज्यादा मजबूती देता है.

आरामदायक सफर के लिए इसमें वाट्स लिंक के साथ एक नया पेंटालिंक रियर सस्पेंशन दिया गया है. इसके टॉप वेरिएंट्स में 'दाविंची' डैम्पर्स यानि फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पिंग तकनीक दी गई है. ये सड़क के गड्ढों को खुद भांपकर राइड को बेहद स्मूथ बना देती है. ये पहले XUV 7XO में दी जाती थी.

Thar के पुराने भारी हाइड्रोलिक स्टीयरिंग को हटाकर अब इसमें इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग दिया गया है. जिससे बेहद कम स्पीड पर भी गाड़ी को मोड़ना और तंग जगहों पर पार्क करना काफी आसान हो जाएगा. इसके 4WD वेरिएंट्स में अब खराब या बेकार रास्तों पर बेहतरीन ग्रिप के लिए इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ तीन खास टेरेन मोड्स मड, सैंड और स्नो दिए गए हैं.

Mahindra Thar OG की कीमत

Latest and Breaking News on NDTV

इंजन में बड़ा अपग्रेड

Mahindra ने Thar ओजी के तीन में से दो इंजनों को पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल बना दिया है.

  • 2.2-लीटर डीजल इंजन: अब ये इंजन 150 bhp की शानदार पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जबकि पहले यह 130 bhp और 300 Nm देता था.
  • 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: ये इंजन अब 160 bhp की भारी पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि पहले यह 150 bhp देता था.
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन: ये पुराना इंजन 117 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता रहेगा, लेकिन अब पहली बार इसे मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी सपोर्ट दिया गया है.

नया लुक और प्रीमियम इंटीरियर

Thar ओजी को बाहर से एक नया और फ्रेश लुक देने के लिए इसमें 'Thar' बैजिंग के साथ नई स्पोर्टी ग्रिल दी गई है. C-शेप की सिग्नेचर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ ऑल-एलईडी हेडलैंप्स और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं. नए डिजाइन किए गए मस्कुलर बंपर्स, वाइड ट्रैक और टॉप वेरिएंट में 19-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसमें आर्टेमिस सिल्वर और जींस ब्लू कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं. केबिन के भीतर नई प्रीमियम ट्रफल ब्राउन लेदर फिनिश वाली सीटें और कपहोल्डर्स के साथ रियर आर्मरेस्ट दिया गया है. इसके अलावा, केबिन के भीतर शोर और कंपन (NVH levels) को काफी कम किया गया है. मॉडर्न फीचर्स में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर-वाशर और वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं.

सुरक्षा में समझौता नहीं

Mahindra ने इस ऑफ-रोडर की सुरक्षा को विश्व-स्तरीय बनाने के लिए इसमें कई कड़े सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं. पूरी रेंज में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं. जो आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों के सिर, पेल्विस, थोरैक्स और कंधों को सुरक्षित रखेंगे. चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो पुराने रियर ड्रम ब्रेक्स की जगह लेंगे. रोलओवर मिटिगेशन के साथ डेवलप इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एक रियर-व्यू पार्किंग कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Royal Enfield की उड़ी नींद! दमदार फीचर्स के साथ Honda की नई 350cc बाइक, ₹5,000 से बुकिंग शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra Thar OG, Mahindra Thar OG Features, Mahindra Thar OG Price, Mahindra Thar OG Variants, Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com