Honda Motorcycle & Scooter India ने अपडेटेड 2026 CB350 को लॉन्च कर दिया है. इस लाइनअप में CB350, CB350C और CB350RS बाइक्स शामिल हैं. कंपनी ने इसकी कीमतों का भी ऐलान कर दिया है. Honda CB350 की कीमत 1.95 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने अपने पुराने 'H'ness' नाम को लाइनअप से पूरी तरह हटा दिया है.
उपलब्धता की बात करें तो स्पोर्टी लुक वाली Honda CB350RS तुरंत खरीदने के लिए उपलब्ध है. जबकि CB350 और CB350C अक्टूबर से देश भर के शोरूम्स पर पहुंचना शुरू होंगी. इन बाइक्स की बुकिंग होंडा की आधिकारिक वेबसाइट या उनके प्रीमियम BigWing डीलरशिप के जरिए 5,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है.
Honda CB350 की लाइनअप
होंडा ने अपने 350cc बाइक फैमली को सिंपल बनाते हुए पुराने 'H'ness' सफिक्स को हटा दिया है. पहले बिकने वाली H'ness अब इस सीरीज का सबसे टॉप वेरिएंट बन गई है. इसे CB350 Chrome नाम दिया गया है. इसके साथ ही, नया CB350 STD वेरिएंट आने से इस सीरीज की शुरुआती कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 2,000 रुपये कम हो गई है.
तीनों मॉडल्स के वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें
Honda CB350 (क्लासिक रेट्रो)
- STD वेरिएंट: 1,95,200 रुपये
- DLX वेरिएंट: 1,97,900 रुपये
- Chrome वेरिएंट (सबसे टॉप): 1,99,900 रुपये
Honda CB350C (क्रूजर बाइक)
- STD वेरिएंट: 2,00,300 रुपये
- DLX वेरिएंट: 2,02,700 रुपये
- Special Edition: 2,04,700 रुपये
Honda CB350RS (स्पोर्टी स्क्रैम्बलर)
- STD वेरिएंट: 1,99,900 रुपये
- DLX वेरिएंट: 2,02,500 रुपये
आपको बता दें कि RS DLX वेरिएंट में एक नया अट्रैक्टिव 'पर्ल सायरन ब्लू' कलर शामिल किया गया है, जबकि इसके पुराने कलर्स को नए बॉडी स्टिकर्स के साथ अपडेट किया गया है.
इंजन और फीचर्स में बदलाव नहीं
मैकेनिकल तौर पर 2026 CB350 सीरीज में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है. ये बाइक पहले की तरह ही अपने दमदार 348.36cc के एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है. ये लगभग 20.7 से 20.8 bhp की पावर और 30 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स और हल्के असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है.
पूरी रेंज में सुरक्षा और कनेक्टिविटी के आधुनिक फीचर्स को स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में अनिवार्य) रखा गया है. सभी वेरिएंट्स में डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है. गीली सड़कों पर पहियों को फिसलने से बचाने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल - HSTC) दिया गया है. पूरी बाइक में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप मिलता है. फोन कनेक्ट करने के लिए Honda RoadSync स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है.
क्रूजर मॉडल CB350C में पुराने समय की याद दिलाने वाला 'एनालॉग-डिजिटल' मीटर मिलता है जो वॉयस-कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है. जबकि CB350 और CB350RS मॉडल्स में पूरी तरह से डिजिटल-ओरिएंटेड क्लस्टर सेटअप दिया गया है.
होंडा की ये रेंज सीधे तौर पर बाजार में मौजूद Royal Enfield Classic 350, Hunter 350 और Jawa 42 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी. वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर बने CB350C और CB350RS मॉडल्स ग्राहकों को क्रूजर और स्क्रैम्बलर स्टाइल के दो बिल्कुल अनोखे ऑप्शन देते हैं.
ये भी पढ़ें- दमदार माइलेज वाली नई 7-सीटर कार, Kia ने ग्राहकों को किया खुश, कीमत 12.11 लाख से शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं