विज्ञापन

28 किमी का माइलेज, बड़ा सनरूफ, कीमत 9 लाख से शुरू, देखें बेस्ट और सस्ती SUV

भारत में पैनोरमिक सनरूफ के साथ बेस्ट SUV खरीदना चाहते हैं तो आपके पास ऑप्शन की कमी नहीं है. खास बात है कि कम कीमत में भी आपको इसको खरीद सकते हैं.

28 किमी का माइलेज, बड़ा सनरूफ, कीमत 9 लाख से शुरू, देखें बेस्ट और सस्ती SUV
Kia Seltos

कभी सिर्फ महंगी लग्जरी कारों तक सीमित रहने वाला 'सनरूफ' आज भारतीय ग्राहकों की सबसे पसंदीदा डिमांड बन चुका है. कार लेने की प्लानिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है. आप अपने लिए पैनोरमिक सनरूफ वाली SUV खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने भी जरूरत नहीं है. इस ऑप्शन में Mahindra XUV 3XO से लेकर Maruti Suzuki Grand Vitara तक के ऑप्शन शामिल है.

Mahindra XUV 3XO: सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV

महिंद्रा की XUV 3XO एक बेहद एडवांस और सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV है. ये अपने बड़े केबिन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख से शुरू हो जाती है. हालांकि, इसके MX2 Pro और MX3 वेरिएंट्स में सिंगल-पेन सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है. जिसकी कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका शानदार पैनोरमिक "Skyroof" इसके AX7 और AX7 L वेरिएंट्स में मिलता है. जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 13.32 लाख रुपये है. ये भारत में पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली सबसे सस्ती SUVs में से एक है.

Mahindra XUV700: प्रीमियम SUV

Mahindra XUV700 एक प्रीमियम 5 और 7-सीटर SUV है. ये अपने दमदार पेट्रोल-डीजल इंजनों, हाई-टेक केबिन और मॉडर्न फीचर्स के लिए काफी पॉपुलर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख से 25.89 लाख के बीच है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ का मजा इसके AX5 S वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है. जिसकी कीमत करीब 15.92 लाख है. इसके बड़े पैनोरमिक सनरूफ को "Skyroof" का नाम दिया गया है. ये लगभग 1.3 मीटर लंबा और 0.8 मीटर चौड़ा है. ये एलेक्सा वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है. इसका सनरूफ बारिश होने पर अपने आप बंद (ऑटो-क्लोज) हो जाता है. गर्मी में केबिन को ठंडा रखने के लिए इसमें एक मोटा इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड पर्दा भी दिया गया है.

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

Hyundai Creta: सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV

Hyundai Creta भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV है. ये अपने स्मूथ इंजन, प्रीमियम केबिन और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है. क्रेटा में पैनोरमिक सनरूफ इसके S(O) और EX(O) वेरिएंट्स से मिलना शुरू होता है. जिनकी शुरुआती कीमत करीब 13.14 लाख है. इसका वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ दूसरी रो के भी काफी पीछे तक जाता है. जिससे केबिन काफी खुला और हवादार महसूस होता है. ये हुंडई ब्लू लिंक के जरिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है. इसमें सुरक्षा के लिए एंटी-पिंच तकनीक के साथ धूप से बचाने वाले यूवी-कट ग्लास का इस्तेमाल किया गया है.

Kia Seltos: स्टाइलिश मिड-साइज SUV

Kia Seltos एक स्टाइलिश मिड-साइज SUV है, जो स्पोर्टी लुक के साथ हाई-टेक केबिन और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बो पेश करती है. इस SUV में पैनोरमिक सनरूफ इसके HTK+ वेरिएंट से मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 14.00 लाख है. इसके लेटेस्ट मॉडल में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो आगे और पीछे बैठे दोनों यात्रियों के ऊपर तक जाता है. ये किया कनेक्ट ऐप और स्टीयरिंग पर दिए बटनों के जरिए वॉयस एक्टिवेशन को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें वन-टच ओपन/क्लोज और एंटी-पिंच सेफ्टी फीचर भी मिलता है.

Maruti Suzuki Grand Vitara: बेहतरीन माइलेज वाली SUV

Maruti Suzuki Grand Vitara एक बेहतरीन माइलेज वाली मिड-साइज SUV है. ये स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, माइल्ड हाइब्रिड और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) ऑप्शन्स के साथ आती है. इसकी कीमत 11.00 लाख से 20.00 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ इसके ZXi+ और Alpha वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है. जिनकी शुरुआती कीमत करीब 15.50 लाख रुपये है. इस SUV में डुअल-पेन स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. जिसमें आगे और पीछे के दोनों ग्लास पैनल्स एक साथ पीछे खिसकते हैं, जिससे आम सनरूफ से कहीं ज्यादा खुली हवा का अहसास होता है. इसके साथ टिंटेड ग्लास रूफ और केबिन को धूप से बचाने के लिए इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड फैब्रिक सनब्लाइंड पर्दा मिलता है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder: पॉपुलर मिड-साइज SUV

Toyota Urban Cruiser Hyryder एक बेहद पॉपुलर मिड-साइज SUV है. ये माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और CNG विकल्पों में आती है. इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट का माइलेज 27.97 किमी/लीटर (ARAI क्लेम्ड) तक जाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख से 20 लाख के बीच है. इसमें डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ इसके G(O) वेरिएंट से मिलता है. जिसकी शुरुआती कीमत करीब 14.87 लाख रुपये है. इसका पैनोरमिक सनरूफ डुअल-स्लाइडिंग डिजाइन के साथ आता है, जिससे दोनों ग्लास पैनल्स एक साथ खुलते हैं. इसमें एंटी-पिंच प्रोटेक्शन के साथ वन-टच इलेक्ट्रिक कंट्रोल्स, 9-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, HUD, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6 एयरबैग्स जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- Kia Carnival से BMW तक! BRICS सम्मेलन के लिए तैयार हुआ 500 लग्जरी कारों का बेड़ा, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SUV, Suv Car, Maruti Suzuki, Creta, Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com