विज्ञापन

7 साल पहले लॉन्च हुई थी ये SUV, लाखों लोगों की बनी पहली पसंद, कीमत 11 लाख से शुरू

Kia Seltos ने भारत में 7 साल पूरे कर लिए हैं. बिक्री में भी कंपनी ने कई जबरदस्त रिकॉर्ड हासिल किए हैं. भारत में बनी Kia Seltos को 8 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं.

7 साल पहले लॉन्च हुई थी ये SUV, लाखों लोगों की बनी पहली पसंद, कीमत 11 लाख से शुरू

मिडिल क्लास रेंज में कार की जब भी बात होती है तो ज्यादातर बार हम टाटा-मारूति की कारों की बात करते हैं. लेकिन, देश में बनी एक कार को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं Kia Seltos की. Kia Seltos ने भारत में अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं. 22 अगस्त 2019 को Kia India ने भारत में बनाई गई उसकी पहली कार Seltos को लॉन्च किया था. कंपनी की भारत में बढ़त में इस SUV की बड़ी भूमिका रही है.

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2019 से जुलाई 2026 तक Seltos की कुल 8,28,684 यूनिट बिक्री हुई है. इसमें भारत में 6,67,097 यूनिट बिक्री और 1,61,587 यूनिट एक्सपोर्ट शामिल हैं. Kia India के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट से अब तक कुल 19 लाख यूटिलिटी व्हीकल बनाए गए हैं. इनमें Seltos की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत है. इसके बाद Sonet की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत और Carens की 18 प्रतिशत है.

Latest and Breaking News on NDTV

लॉन्च के बाद ही Seltos ने बनाया दबदबा

लॉन्च के समय Seltos को 16 वैरिएंट में उतारा गया था. इसमें ज्यादा फीचर्स, ज्यादा जगह, बेहतर आराम और प्रीमियम सुविधाएं दी गई थीं.
अगस्त 2019 में अपने पहले ही महीने Seltos की 6,236 यूनिट बिकी थीं. ये भारत की टॉप-5 यूटिलिटी व्हीकल की लिस्ट में शामिल हो गई थी.
फाइनेंशियल ईयर 2020 के शुरुआती आठ महीनों में Seltos की 81,717 यूनिट बिकीं और इसने Kia को भारत की टॉप-5 पैसेंजर व्हीकल कंपनियों में जगह बनाने में मदद की.

कोरोना महामारी के बावजूद इसकी बिक्री लगातार बनी रही. FY2021 में 89,173 यूनिट और FY2022 में 95,929 यूनिट बिकीं. FY2023 में पहली बार बिक्री 1 लाख यूनिट के पार पहुंची और कुल बिक्री 1,00,132 यूनिट रही.

Latest and Breaking News on NDTV

बाद में पकड़ पड़ी धीमी

FY2023 के बाद मिडसाइज SUV बाजार में बढ़ते कंपीटिशन का असर Seltos की बिक्री पर भी पड़ा. FY2024 में 1,00,423 यूनिट बिकीं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर से सिर्फ 291 यूनिट ज्यादा थीं. हालांकि, FY2025 में बिक्री 27 प्रतिशत घटकर 72,618 यूनिट रह गई. फिर FY2026 में बिक्री में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये आंकड़ा 83,747 यूनिट पहुंच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी जनरेशन की Seltos ने बढ़ाई रफ्तार

नई जनरेशन की Seltos को 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया. इसके बाद बिक्री में अच्छी तेजी देखने को मिली. जनवरी 2026 में Seltos की बिक्री सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 10,639 यूनिट रही. नवंबर 2023 के बाद पहली बार इसकी मंथली सेल्स 10 हजार यूनिट के पार पहुंची.
जून 2026 को छोड़कर जनवरी से जुलाई के दौरान हर महीने इसकी बिक्री 10 हजार यूनिट से ज्यादा रही. जुलाई 2026 में Seltos की 12,541 यूनिट बिकीं, जबकि लॉन्च के बाद इसकी सबसे ज्यादा मंथली बिक्री जनवरी 2020 में 15,000 यूनिट रही थी.

2026 में अब तक 75 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं

जनवरी से जुलाई 2026 के बीच Kia Seltos की कुल 75,346 यूनिट बिकीं. ये पिछले साल की समान अवधि के 42,893 यूनिट के मुकाबले 75 प्रतिशत ज्यादा है. इस दौरान Kia India की कुल 1,91,949 यूटिलिटी व्हीकल बिक्री में Seltos की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत रही. मिडसाइज SUV सेगमेंट में Seltos फिलहाल चौथे स्थान पर है. इसके आगे Hyundai Creta, Mahindra Scorpio और Maruti Victoris हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Kia Seltos की कीमत और इंजन

2026 Kia Seltos की कीमत 11 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इस गाड़ी के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल: 115hp, 1.5 लीटर टर्बो-डीजल: 116hp और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल: 160hp इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. इन इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं. डीजल ऑटोमैटिक को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 19.1 किमी प्रति लीटर तक है, जबकि पेट्रोल इंजन को लेकर कंपनी 17.9 किमी प्रति लीटर तक माइलेज देने का दावा करती है.

Seltos में मिलते हैं ये फीचर्स

Kia Seltos के केबिन में प्रीमियम लेदरेट सीटें, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग, रियर वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 2026 मॉडल को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग भी मिली है.

जनवरी से जुलाई 2026 के बीच Kia India ने 1,91,949 यूनिट बेची हैं. ये पिछले साल की समान अवधि के 1,64,284 यूनिट से 17 प्रतिशत ज्यादा है.
कंपनी ने 2025 में अपनी सबसे ज्यादा एनुअल बिक्री 2,80,286 यूनिट दर्ज की थी. इस साल Seltos की मजबूत बिक्री और 4 सितंबर को आने वाली नई Sorento SUV के साथ Kia India पहली बार 3 लाख यूनिट की सालाना घरेलू बिक्री का आंकड़ा पार कर सकती है.

ये भी पढ़ें- इस दिन हो सकता है Apple का बड़ा इवेंट, iPhone 18 सीरीज हो सकती है लॉन्च, डिटेल्स लीक!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kia Seltos, Kia Seltos (2024), Kia Seltos 2026 Features, Kia Seltos 2026, Kia India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com