Apple का नया iPhone जल्द लॉन्च होने वाला है. आमतौर पर कंपनी सितंबर में नया iPhone लॉन्च करती है. इस बार भी माना जा रहा है कि कंपनी सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकती है. हालांकि, Apple ने अभी तक लॉन्च इवेंट की ऑफिशियल डेट या नए लॉन्च होने वाले iPhone मॉडल्स को लेकर कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन, रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्च डेट और iPhone 18 सीरीज को लेकर जानकारी दी गई है.
Apple iPhone लॉन्च इवेंट
MacRumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने कुछ रिटेल कर्मियों को बताया है कि अगला बड़ा iPhone इवेंट सितंबर के पहले हफ्ते में ही हो सकता है. रिपोर्ट में 8 सितंबर या 9 सितंबर संभावित तारीख बताई गई है. Forbes की एक हाल की रिपोर्ट ने भी 9 सितंबर को Apple के इवेंट के लिए सबसे संभावित तारीख बताया है. आपको याद दिला दें कि iPhone 17 का लॉन्च इवेंट पिछले साल 9 सितंबर को हुआ था जबकि इसके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हुए थे.
इस दिन से शुरू हो सकते प्री-ऑर्डर
MacRumors की रिपोर्ट मुताबिक, 11 सितंबर या 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं. हालांकि, 11 सितंबर को 9/11 हमले की 25वीं बरसी होगी. इसी वजह से Apple 12 सितंबर को प्री-ऑर्डर शुरू करने का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकता है. 12 सितंबर की डेट Apple के नॉर्मल प्रोग्राम से थोड़ी अलग होगी. कंपनी आमतौर पर शुक्रवार से नए iPhone के प्री-ऑर्डर शुरू करती है. हालांकि, पहले भी परिस्थिति के हिसाब से कंपनी अपने प्रोग्राम में बदलाव कर चुकी है.
iPhone 18 Pro की बिक्री डेट को लेकर भी दावा
मौजूदा रिपोर्ट्स के आधार पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है. ये डेट Apple के रेगुलर लॉन्च पैटर्न के अनुसार होगी. जिसके अनुसार, नए iPhone को पेश करने के करीब एक हफ्ते बाद बिक्री शुरू की जाती है. सितंबर का इवेंट मुख्य रूप से Apple के प्रीमियम iPhone मॉडल पर फोकस्ड रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एक फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है.
iPhone 18 Pro में दिख सकते हैं ये बदलाव
iPhone 18 Pro में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए मॉडल्स 2nm A20 Pro प्रोसेसर पर काम कर सकते हैं. Weibo टिप्सटर के अनुसार, नए मॉडल्स 5,425mAh तक की बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकते हैं. भारत में इसकी कीमत 1,39,900 रुपये से शुरू हो सकती है.
ये भी पढ़ें- चीनी रोबोट ने तोड़ा Usain Bolt का रिकॉर्ड, मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं