भारतीय व्हीकल बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला है. पैसेंजर्स व्हीकल्स, तिपहिया वाहनों (3Ws) और 2-व्हीलर्स (2Ws) को मिलाकर ऑटोमोबाइल की थोक बिक्री ने अगस्त 2026 में अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. हालांकि, इसे पिछले साल की समान अवधि के लोअर बेस से मदद मिली है.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा अगस्त 2026 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर्स व्हीकल्स सेगमेंट ने 4,39,309 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. ये 36.5% की शानदार दोहरे अंकों की बढ़त को दर्शाती है. जबकि थ्री-व्हीलर्स की बिक्री इस महीने 93,764 यूनिट्स रही, जो 22.8% की वृद्धि है. टू-व्हीलर्स की बिक्री 20,34,698 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10.5% की बढ़ोतरी दर्शाती है.
भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बूम पर
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय बेहद मजबूत विकास के दौर से गुजर रहा है. अगस्त 2026 में देखने को मिली यह वृद्धि पिछले वर्ष के कम आधार की वजह से मजबूत हुई है." उन्होंने आगे कहा, "व्यापक मांग का माहौल बुनियादी रूप से काफी सेहतमंद बना हुआ है. मजबूत उपभोक्ता भरोसा, मजबूत ग्रामीण बाजार, आसान लोन की सुविधाएं, और अल्टरनेटिव फ्यूल वाली गाड़ियों को तेजी से अपनाए जाने की वजह से वाहन कैटेगरी में एक बहुत ही फ्रेंडली माहौल तैयार हो रहा है."

राजेश मेनन ने आगे कहा, "आने वाले त्योहारी सीजन की मांग से भी इस बिक्री को और रफ्तार मिलने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) के आंकड़े बेहद शानदार रहने वाले हैं." SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों, दुपहिया वाहनों और क्वाड्रीसाइकिल का कुल मिलाकर 31,57,822 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया गया.
ये भी पढ़ें- 75KM का माइलेज और शानदार डिजाइन, लगभग 60 हजार में आती हैं ये बाइक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं