विज्ञापन

7 लाख वाली Tata की कार सीधे 2.30 लाख हो गई सस्ती, बाइक से भी कम आने-जाने का खर्च

डेली यूज के लिए कम कीमत में कार लेना चाहते हैं तो आपके पास एक बहुत बढ़िया ऑप्शन है. आप Tata Tiago EV अब BaaS स्कीम के तहत खरीद सकते हैं.

7 लाख वाली Tata की कार सीधे 2.30 लाख हो गई सस्ती, बाइक से भी कम आने-जाने का खर्च
Tata Tiago EV

कार खरीदने वाले अधिकांश मिडिल-क्लास फैमली के लिए नई गाड़ी का शुरुआती दाम हमेशा से चिंता का विषय रहा है. 6 लाख की कार, इंटेरेस्ट, महंगे इंश्योरेंस और RTO रजिस्ट्रेशन फी के साथ बजट से बाहर हो सकती है. लेकिन, अभी अच्छी खबर है. Tata की 7 लाख की कार पर 2.30 लाख तक की छूट मिल रही है. इससे नई कार खरीदने वालों का सपना आसानी से बजट में पूरा हो सकता है. आपको बता दें कि ये कोई फेस्टिव ऑफर नहीं है. इसके लिए आपको BaaS सर्विस का फायदा लेना होगा. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

Tata Tiago EV BaaS सर्विस

हम यहां भरोसेमंद इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV की बात कर रहे हैं. टाटा मोटर्स अपनी इस कार पर बैटरी-एज-ए-सब्सक्रिप्शन (BaaS) स्कीम को लागू कर चुकी है. जिससे कार की ऑन-रोड आने वाली शुरुआती कीमत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी. सामान्य तौर पर Tata Tiago EV के 19 kWh (Smart वेरिएंट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है. लेकिन नए BaaS नियम के तहत आप इसे मात्र 4.69 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर घर ला सकते हैं. जिससे आपके सीधे 2.30 लाख रुपये बच जाते हैं.

शुरुआती कीमत में मिली इस 2.30 लाख की बड़ी छूट के बदले, कार ऑनर को प्रति किलोमीटर कार चलाने के हिसाब से पैसे देने होते हैं. इस केस में ये चार्ज 2.60 रुपये प्रति किमी की दर से बैटरी का किराया कंपनी को चुकाना होगा.

BaaS स्कीम कैसे करती है काम?

BaaS स्कीम  के तहत जब आप शोरूम पर कार खरीदने जाते हैं, तो आपको कार की टोटल कीमत में शामिल होने वाले सबसे महंगे हिस्से यानी 'बैटरी पैक' की कीमत का भुगतान पहले दिन नहीं करना पड़ता है. आप कार की बॉडी का फाइनेंस अलग बैंक से कराते हैं, और बैटरी की कीमत को कंपनी से किराए पर लेते हैं. यही कारण है कि पहले दिन कार की शोरूम कीमत सीधे 2.30 लाख कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें- 23.6KM का बंपर माइलेज, कीमत 8.29 लाख से शुरू, सबसे सस्ती डीजल कारें

इसके बाद आप कार को जितना किलोमीटर चलाएंगे, उसी के अनुपात में आपको हर महीने बैटरी का किराया चुकाना होगा. Tata Tiago EV के लिए ये दर 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है. हालांकि, आपका मंथली अंतिम बिल आपके डाउन पेमेंट, बैटरी पैक की कैपिसिटी और लोन चुकाने की अवधि  के आधार पर तय किया जाता है. आपको ध्यान रखना होगा किइस कीमत में केवल कार की एक्स-शोरूम कॉस्ट और बैटरी शामिल है. आरटीओ रोड टैक्स, इंश्योरेंस, टीसीएस और हैंडलिंग चार्जेस आपको अलग से चुकाने होंगे. इसके अलावा रोजमर्रा के खर्चे जैसे कार चार्जिंग का बिजली बिल, समय-समय पर होने वाली सर्विसिंग और रिपेयरिंग का खर्च भी कार मालिक का ही होगा.

Tata Tiago EV की रेंज, फास्ट चार्जिंग और नियम

इस स्कीम का लाभ लेने से पहले ग्राहकों को इसके कुछ नियमों को फॉलो करने होंगे. टाटा की ये BaaS स्कीम इस मॉडल के केवल एक ही बैटरी पैक पर उपलब्ध कराई गई है, जो कि इसका 19 kWh का छोटा बैटरी पैक है. यदि आप इसका बड़ा बैटरी वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो आपको पुराने तरीके से पूरी कीमत देकर ही कार खरीदनी होगी. ये 19 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में पूरे 285 किलोमीटर की शानदार ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है. कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से ये कार मात्र 18 मिनट की चार्जिंग में पूरे 100 किलोमीटर तक की रेंज जोड़ लेती है. ये डेली यूजर के लिए काफी काम की हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 36.47KM तक का माइलेज, दाम भी कम, हाल में लॉन्च हुईं ये CNG कारें, Tata से Maruti तक शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Tiago EV, Tata Tiago EV BaaS Price, Tata Tiago, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com