विज्ञापन

75KM का माइलेज और शानदार डिजाइन, लगभग 60 हजार में आती हैं ये बाइक

अगर आप अपने लिए एक शानदार बाइक लेना चाहते हैं लेकिन बजट 60 हजार रुपये से कम है तो भी आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. TVS Sport से लेकर Hero HF 100 तक के साथ जा सकते हैं.

75KM का माइलेज और शानदार डिजाइन, लगभग 60 हजार में आती हैं ये बाइक

भारत में कार की बंपर डिमांड बढ़ रही है. हालांकि, बाइक की मांग भी पीछे नहीं है. ज्यादातर मि़डिल क्लास फैमली कम बजट में बाइक ही अपने लिए प्रीफर करते हैं. आप अपने लिए दमदार माइलेज देने वाली बाइक भी बिना अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डाले खरीद सकते हैं. यहां पर आपको TVS Radeon से लेकर Hero तक की बाइक के के बारे में बता रहे हैं. इन्हें आप 60 हजार रुपये के अंदर खरीद सकते हैं. 

TVS Radeon (लगभग 60 हजार रुपये)

TVS Radeon अपने क्लासिक रेट्रो डिजाइन के साथ सबसे अलग नजर आती है. इसमें क्रोम-फिनिश वाली हेडलाइट, टैंक पैड्स और एक प्रीमियम आरामदायक सीट मिलती है. इसमें 109.7cc का ड्यूरा-लाइफ एयर-कूलाड, फ्यूल-इंजेकटेड इंजन दिया गया है, जो 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ये बाइक कई प्रैक्टिकल फीचर्स से लैस है, जिसमें एक एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB चार्जर और एक लंबी, आरामदायक सीट शामिल है. 180mm के बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और TVS की 'सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी' (SBT) के साथ इसे भारतीय सड़कों की परिस्थितियों को आसानी से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है. सफर में Radeon लगभग 65-70 किमी/लीटर का माइलेज देती है.

TVS Sport (लगभग 60 हजार रुपये रुपये)

TVS Sport को एक स्पोर्टी और शार्प डिजाइन दिया गया है. जिससे इसके अट्रैक्टिव बॉडी ग्राफिक्स और स्टाइलिश हेडलैंप काउल और भी खूबसूरत बनाते हैं. इसमें 109.7cc का ET-Fi इकोथ्रस्ट इंजन मिलता है. ये 8.29 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इकोनॉमी और पावर मोड इंडिकेटर्स और इलेक्ट्रिक स्टार्ट जैसे काम के फीचर्स मिलते हैं. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) और 175mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. शानदार माइलेज के लिए मशहूर TVS Sport रोजाना के सफर में लगभग 70-75 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है, जो रनिंग कॉस्ट को बेहद कम रखने में मदद करती है.

Hero HF Deluxe (लगभग 58 हजार रुपये)

Hero HF Deluxe का डिजाइन बेहद सिंपल, साफ-सुथरा और स्ट्रांग है. ये रोज ऑफिस या काम पर जाने वालों की जरूरतों को पूरा करता है. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक इंजन मिलता है. ये 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है.

यह बाइक हीरो की पेटेंट i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) तकनीक, एनालॉग स्पीडोमीटर और अलॉय व्हील्स जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ आती है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) दिया गया है. कम रखरखाव खर्च और शानदार फ्यूल एफिशियंसी के साथ ये बाइक करीब 65-70 किमी/लीटर का माइलेज आसानी से दे देती है.

Hero HF 100 (लगभग 59 हजार रुपये)

Hero HF 100 पूरी तरह से एक प्रैक्टिकल और नो-नॉनसेन्स कम्यूटर बाइक है. जिसमें ब्लैक ग्रैब रेल्स और बेहद बेसिक बॉडी पैनल्स मिलते हैं. इसमें 97.2cc का भरोसेमंद फ्यूल-इंजेकटेड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक को काफी सीधा और सिंपल रखा गया है, जिसमें एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल और केवल किक-स्टार्ट का विकल्प मिलता है. सुरक्षा के लिए इसमें ड्रम ब्रेक्स के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) दिया गया है.

अपने हल्के वजन और बेहद कम रखरखाव खर्च के कारण ये डेली के सफर के लिए एक बेहद बजट फ्रेंडली बाइक है. ये करीब 65-70 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा करती है.

ये भी पढ़ें- 10.69 लाख शुरुआती कीमत, मर्सिडीज जैसे फीचर्स देती है ये SUV! कम बजट वालों की मौज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVS 110 Cc Motorcycle Launch, TVs, Hero, Hero 100 HF, TVS Sport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com