दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla के मालिक Elon Musk ने लंबे समय से टल रही स्पोर्ट्स कार Tesla Roadster का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. टेक्सास के Waco में आयोजित एक लाइव-स्ट्रीम इवेंट के दौरान, इस नेक्स्ट-जनरेशन रोस्टर कार को एक बेहद ऊंची घुमावदार रैंप पर चढ़ते, हवा में उल्टा होते, और फिर कार के नीचे लगे रॉकेट थ्रस्टर्स की मदद से सुरक्षित जमीन पर लैंड करते हुए दिखाया गया.
इस अविश्वसनीय डेमोंस्ट्रेशन को देखकर खुद Elon Musk ने मुस्कुराते हुए कहा, "देखा, इसने काम कर दिया." इस इवेंट के दौरान कंपनी ने दावा किया कि ये कार मात्र 1 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे (96 किमी/घंटा) की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती है. हालांकि, इस लाइव इवेंट में दिखाए गए ये सभी दावे वास्तविक प्रोडक्शन मॉडल में किस तरह काम करेंगे, ये देखना अभी बाकी है.
हवा में उड़ने वाली Tesla कार का पूरा साइंस
लाइव डेमो के दौरान इस उड़ने वाली कार के कारनामों ने वहां मौजूद दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया. इस कार ने पहले कई मंजिला ऊंची घुमावदार रैंप पर चढ़ना शुरू किया. चोटी पर पहुंचने के बाद, ये कार हवा में पूरी तरह उल्टी हो गई और फिर कंप्रेस्ड-एयर थ्रस्टर्स की मदद से धीरे-धीरे नीचे उतर आई. Tesla के इंजीनियरिंग वाइस-प्रेसिडेंट Lars Moravy ने इस हवाई पैंतरेबाज़ी को "किक फ्लिप" का नाम दिया.
यह भी पढ़ें | 24.7 का माइलेज, कीमत 10 लाख से कम, Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च, Nexon-Brezza की बढ़ी टेंशन!
हवा में उड़ने और जमीन पर पकड़ बनाए रखने के लिए इस कार में Elon Musk की ही स्पेस रिसर्च कंपनी SpaceX की फैन-बेस्ड सक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. ये सिस्टम कार के नीचे करीब 2 Gs का जबर्दस्त सक्शन फोर्स पैदा करता है, जिससे कार हवा में भी अपना बैलेंस नहीं खोती है. मस्क ने बताया कि कार के पिछले हिस्से में खास एटीट्यूड-कंट्रोल थ्रस्टर्स और मेन थ्रस्टर्स दिए गए हैं. इसकी मदद से ये कार बिल्कुल एक रॉकेट की तरह हवा में उड़ सकती है, कलाबाजी खा सकती है और जैसी चाहें वैसी जिम्नास्टिक कर सकती है. हालांकि, उन्होंने मजाकिया लहजे में आगाह भी किया कि इस कार को बनाते समय सुरक्षा से ज्यादा ड्राइविंग के रोमांच को ध्यान में रखा गया है.
Real life, baby https://t.co/3QEqn18wig
— Tesla (@Tesla) October 16, 2026
कैसे काम करते हैं इसके कंप्रेस्ड-एयर थ्रस्टर्स
इस कार के हवाई कारनामों के पीछे कोई पारंपरिक पेट्रोल-डीजल या केमिकल फ्यूल नहीं, बल्कि हवा काम करती है. इसमें अल्ट्रा-हाई-प्रेशर वाले दो एयर टैंक दिए गए हैं, जिनकी टोटल क्षमता 600 लीटर है. इन टैंक्स में लगभग 250 किलोग्राम कंप्रेस्ड एयर भरी होती है, जो कार में लगे 10 नोजल के जरिए बेहद तेज गति से बाहर निकलती है और कार को हवा में उछालने के लिए जरूरी थ्रस्ट पैदा करती है. सबसे अच्छी बात ये है कि सफर के दौरान ये कार खुद ही इन खाली एयर टैंक्स को दोबारा चार्ज (रीफिल) कर सकती है, जिससे थ्रस्टर्स का इस्तेमाल बार-बार किया जा सकता है.
प्रोडक्शन की टाइमलाइन और सस्पेंस
इस जबरदस्त डेमो के बावजूद, Tesla ने कार के प्रोडक्शन मॉडल के बारे में बहुत कम तकनीकी जानकारियां शेयर की हैं. Elon Musk ने घोषणा की है कि इस हाइपरकार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन साल 2028 से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमतों, अलग-अलग वेरिएंट्स या इसकी लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें | BS-VII आते ही बैन होंगी पुरानी बाइक और कारें? इस दिन से नया नियम होगा लागू, जानें हर सवाल के जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं