विज्ञापन

JCB बुलडोजर कितने का आता है? हर महीने बनेगी इतनी EMI? लेकिन होगी इतने लाख की कमाई

JCB खरीदने पर 5, 6, और 7 साल के लोन पर कितनी बनेगी EMI? पढ़ें JCB खरीदने के लिए लोन और फाइनेंस की पूरी जानकारी.

JCB बुलडोजर कितने का आता है? हर महीने बनेगी इतनी EMI? लेकिन होगी इतने लाख की कमाई
JCB
Unsplash

आज के समय में बुलडोजर का इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए किया जाता है. भारत में JCB, Mahindra जैसी कंपनियां बुलडोजर और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी मशीनें बनाती हैं. ये मशीनें कई बड़े और मुश्किल कामों को आसान बनाने में मदद करती हैं. इनका इस्तेमाल सड़क निर्माण, बड़ी मशीनों को उतारने और दूसरे कामों में किया जाता है. लेकिन, JCB खरीदने पर आपकी कमाई कितनी होगी और कितनी EMI देनी होगी? आइए जानते हैं.

JCB बुलडोजर पर EMI 

JCB बुलडोजर ज्यादातर वे लोग खरीदते हैं जो इन्हें कंस्ट्रक्शन कामों के लिए रेंट पर चलाते हैं. हालांकि, इसे खरीदना इतना मुश्किल नहीं है. आप बैंक से लोन लेकर भी बुलडोजर खरीद सकते हैं. इसके लिए बैंक की तय ब्याज दर के अनुसार एक निश्चित रकम किस्तों में चुकानी होती है. दिल्ली में इसकी कीमत 32-38 लाख के बीच होती है. अगर आप दिल्ली में 32 लाख रुपये का बुलडोजर खरीदते हैं, तो इसे खरीदने के लिए बैंक से आपको 28.80 लाख रुपये तक का लोन आपको मिल सकता है. लोन के जरिए बुलडोजर खरीदने के लिए कुल कीमत का 10 प्रतिशत यानी लगभग 3.20 लाख रुपये आपको डाउन पेमेंट के तौर पर देना होगा.

हालांकि, लोन का अमाउंट आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है. अगर बैंक इस लोन पर 9 प्रतिशत ब्याज लेता है और आप ये लोन पांच साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 59,784 रुपये की EMI चुकानी होगी. अगर आप JCB बुलडोजर खरीदने के लिए छह साल का लोन लेते हैं, तो 9 प्रतिशत ब्याज दर पर आपको बैंक को हर महीने 51,914 रुपये की किस्त चुकानी होगी. वहीं, अगर ये लोन सात साल के लिए लिया जाता है, तो हर महीने 46,337 रुपये की किस्त चुकानी होगी.

JCB बुलडोजर से कमाई

आप JCB बुलडोजर से मोटी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको इसको रेंटल बेसिस पर चलाना होगा. इसको आप किसी कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले ठेकेदार से बात करके रेंट पर दे सकते हैं. ज्यादातर JCB बुलडोजर का रेंटल प्रति घंटे के रनिंग के हिसाब से दिया जाता है. जिसके लिए प्रति घंटे का आपको 1 हजार से 1500 रुपये तक की कमाई हो सकती है. 

अगर मान लिया जाए डेली आपकी मशीन रोज 8 घंटे और महीने में 22 दिन चलती है तो आपको महीने में 2.64 लाख तक की कमाई हो सकती है. हालांकि, इसमें डीजल, सर्विसिंग कॉस्ट और ऑपरेटर कॉस्ट को नहीं जोड़ा गया है. अगर आप इन खर्च को महीने का 1.5 लाख रुपये भी मान लेते हैं, तो आपको हर महीने लगभग 1 लाख की कमाई हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Maruti Swift या Celerio.. 50 हजार की सैलरी वाले के लिए बेस्ट कार, माइलेज से EMI तक की डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JCB, JCB 1600hp Hydrogen Car, Jcb And Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com