विज्ञापन

Honda कारों पर मिल रही है ₹2.15 लाख तक की छप्परफाड़ छूट, June के बाद नहीं मिलेगा मौका!

Honda Cars India जून 2026 में अपनी गाड़ियों पर ₹2.15 लाख तक का भारी डिस्काउंट दे रही है. जानिए होंडा एलीवेट, अमेज और सिटी पर मिलने वाले कैश डिस्काउंट और ऑफर्स की पूरी डिटेल.

Honda कारों पर मिल रही है ₹2.15 लाख तक की छप्परफाड़ छूट, June के बाद नहीं मिलेगा मौका!
Honda गाड़ी खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा!
X/volklub

अगर आप जून 2026 के इस महीने में एक नई Honda कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो Honda Cars India आपके लिए एक बेहद शानदार मौका लेकर आई है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर गाड़ियों जैसे Honda Elevate, Honda Amaze और Honda City पर ₹2.15 लाख तक के बंपर डिस्काउंट और बेनिफिट्स का ऐलान किया है. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई फायदे शामिल हैं. 

Honda Elevate पर सबसे बड़ी बचत

अगर आप इसका टॉप-स्पेक वेरिएंट 'Elevate ZX MT' या 'ZX CVT' खरीदते हैं, तो आप पूरे ₹2.15 लाख तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ-साथ मुफ्त एक्सेसरीज भी दे रही है. इन एक्सेसरीज में 360-डिग्री कैमरा और प्रीमियम डैशकैम जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा इसके V Apex वेरिएंट पर ₹1.61 लाख और VX ट्रिम पर ₹1.53 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं. 

Maruti वालों की चांदी! 10 साल के नो टेंशन' प्लान से सर्विसि‍ंंग का सारा खर्चा ही खत्म!

Honda Amaze पर भी शानदार डील्स

अगर आप इसका टॉप वेरिएंट 'Amaze ZX MT' चुनते हैं, तो आपको ₹67,000 तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं. वहीं, इसके VX वेरिएंट पर ₹48,000 और V वेरिएंट पर ₹28,000 तक की बचत की जा सकती है. सबसे मजेदार बात यह है कि होंडा इस कार पर अपना CNG सपोर्ट प्रोग्राम भी चला रही है. इसके तहत चुनिंदा वेरिएंट्स पर मान्यता प्राप्त CNG Kit लगवाने पर ग्राहकों को ₹20,000 तक का रीइंबर्समेंट (पैसा वापस) दिया जा रहा है.

E100 फ्यूल क्या है, क्या ये पेट्रोल की जगह ले सकता है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Honda City पर बंपर छूट

होंडा सिटी के पेट्रोल रेंज पर आप ₹1.56 लाख तक के फायदे उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप Honda City e:HEV चुनते हैं तो आपको पूरे ₹1.97 लाख तक की बंपर छूट मिल रही है. 

नोट - Honda कार्स की तरफ से दिए जा रहे ये सभी ऑफर्स सिर्फ सीमित समय यानी 30 जून 2026 तक ही लागू हैं. ये डिस्काउंट और ऑफर्स अलग-अलग शहरों, राज्यों और डीलरशिप के आधार पर बदल सकते हैं. इसलिए अपनी पसंदीदा होंडा कार बुक करने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत होंडा शोरूम पर जाकर सही डिस्काउंट की जानकारी जरूर ले लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda, Honda Cars Sales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com