विज्ञापन

Maruti वालों की चांदी! 10 साल के नो टेंशन' प्लान से सर्विसि‍ंंग का सारा खर्चा ही खत्म!

Maruti Suzuki ने ग्राहकों के लिए 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान' लॉन्च किया है. इसमें ग्राहकों को 10 साल तक के लिए प्रीपेड सर्विस पैकेज, 10 प्रतिशत तक की बचत और महंगाई से सुरक्षा मिलेगी.

Maruti वालों की चांदी! 10 साल के नो टेंशन' प्लान से सर्विसि‍ंंग का सारा खर्चा ही खत्म!
Maruti लाया जादुई स्कीम, सिर्फ एक बार पैसे देकर भूल जाएं 10 साल
nexashivamauto

अगर आपके पास Maruti Suzuki की कार है या आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है. मारुति सुजुकी ने गाड़ी के रखरखाव को बेहद सस्ता और आसान बनाने के लिए 'मारुति सुजुकी स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान' (Maruti Suzuki Smart Maintenance Plan) लॉन्च किया है. इस नए प्लान के तहत आप अपनी गाड़ी की सर्विसिंग के खर्च को पूरे 10 साल तक के लिए लॉक कर सकते हैं यानी भविष्य में सर्विसिंग की कीमतें कितनी भी बढ़ जाएं, आपसे पुराना तय दाम ही लिया जाएगा. आइए जानते हैं इस जबरदस्त प्लान की पूरी डिटेल.

क्या है यह स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान?

यह मारुति सुजुकी की तरफ से शुरू की गई एक प्रीपेड सर्विस योजना है. इसके तहत ग्राहक अपनी गाड़ी की सर्विस का खर्च पहले ही चुकाकर एक पैकेज खरीद सकते हैं. यह प्लान प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के गाड़ी मालिकों के लिए उपलब्ध है. इसे आप नई गाड़ी खरीदते समय या बाद में किसी भी मारुति सुजुकी वर्कशॉप से खरीद सकते हैं.

E100 फ्यूल क्या है, क्या ये पेट्रोल की जगह ले सकता है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

मिलेंगे कई तरह के फ्लेक्सिबल पैकेज

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के पैकेज चुन सकते हैं. इसमें सिर्फ लेबर कॉस्ट प्लान, पार्ट्स और लेबर दोनों का कंबाइंड पैकेज, कमर्शियल गाड़ियों के लिए खास प्लान और इंजन ऑयल या कूलेंट बदलने वाले पैकेज शामिल हैं. कंपनी इसमें क्लच और ब्रेक जैसे पार्ट्स के खराब होने पर होने वाले खर्च (Wear and Tear) को भी कवर करने का विकल्प दे रही है.

सर्विसिंग के खर्च पर सीधी बचत

मारुति सुजुकी के मुताबिक इस प्लान को लेने के बाद ग्राहकों को लेबर कॉस्ट (मजदूरी) पर कम से कम 10 फीसदी की सीधी बचत होगी. इसके अलावा आपके चुने गए पैकेज के आधार पर गाड़ी के पार्ट्स और अन्य जरूरी सामानों पर भी अतिरिक्त छूट मिल सकती है.

दिल्ली से पटना सिंगल चार्ज में! BMW की इस नई इलेक्ट्रिक कार ने 800 Km रेंज देकर रचा इतिहास

मान लीजिए आज आपने जो पैकेज लिया है, उसके पैसे एडवांस जमा हो चुके हैं. अब अगले कुछ सालों में अगर पार्ट्स या लेबर चार्ज महंगे भी होते हैं, तो भी आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. यह प्लान प्राइवेट गाड़ियों के लिए 2 साल/20,000 किमी से लेकर पूरे 10 साल/1,00,000 किमी तक की वैलिडिटी के साथ आता है. वहीं, कमर्शियल गाड़ियों के लिए यह 10 साल या 1,60,000 किमी तक मान्य है.

इस स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान की एक और बड़ी खूबी इसकी वैलिडिटी है. आपने यह प्लान भारत के किसी भी शहर या राज्य से खरीदा हो, आप इसका फायदा पूरे देश में मौजूद मारुति सुजुकी के किसी भी ऑथोराइज वर्कशॉप पर उठा सकते हैं. अगर आप सफर के दौरान किसी दूसरे शहर में भी हैं, तो भी आपको बिना किसी झंझट के कैशलेस सर्विस की सुविधा मिल जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Smart Maintenance Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com