विज्ञापन

Honda Rebel 300 Vs Royal Enfield Meteor 350: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है बेहतर?

Honda Rebel 300 Vs Royal Enfield Meteor 350 कंपैरिजन: जानिए दोनों बाइक्स के इंजन, पावर, सीट हाइट, फीचर्स और लुक्स में कौन है असली किंग.

Honda Rebel 300 Vs Royal Enfield Meteor 350: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है बेहतर?

Honda Rebel 300 बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर तहलका मचाने आ रही है. इसका सीधा मुकाबला भारत की सबसे पसंदीदा क्रूजर बाइक Royal Enfield Meteor 350 से होना तय है. एक तरफ जहां एनफील्ड का क्लासिक और दमदार अंदाज है. वहीं, दूसरी तरफ होंडा का मॉडर्न बॉबर लुक और मॉडर्न तकनीक. आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में से आपके लिए कौन-सी सबसे बेस्ट रहेगी.

डिजाइन और लुक्स का अंतर

Honda Rebel 300 को एक मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक बॉबर स्टाइल में डिजाइन किया गया है. इसमें लो-स्लंग प्रोफाइल, ऑल-ब्लैक थीम और कॉम्पैक्ट साइज मिलता है जो इसे काफी स्पोर्टी लुक देता है. वहीं दूसरी तरफ, Royal Enfield Meteor 350 एक पारंपरिक क्रूजर बाइक है. इसमें टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, चौड़ा हैंडलबार और क्रोम का भरपूर इस्तेमाल देखने को मिलता है. मीटीओर का लुक क्लासिक और रेट्रो प्रेमियों को ज्यादा आकर्षित करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इंजन और पावर परफॉर्मेंस

इंजन के मामले में दोनों बाइक्स की सोच बिल्कुल अलग है. Honda Rebel 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लगभग 30 HP की पावर और 27.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह बाइक स्टैंडर्ड और E-Clutch वेरिएंट में उपलब्ध होगी. दूसरी ओर, Royal Enfield Meteor 350 में 349cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.22 HP की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. 

TVS ने बच्चों के लिए उतारी सुपरबाइक! TVS Apache RR 200 Mini का खतरनाक अवतार हुआ लॉन्च

सीट हाइट और राइडिंग कम्फर्ट

अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो होंडा आपके लिए वरदान साबित हो सकती है. Honda Rebel 300 की सीट हाइट महज 690 mm है, जिससे कोई भी राइडर इसे बेहद आसानी से संभाल सकता है. दूसरी ओर, Royal Enfield Meteor 350 की सीट हाइट 765 mm है. हालांकि 765 mm भी ज्यादा नहीं है और आम राइडर्स के लिए कम्फर्टेबल है, लेकिन होंडा की लो-सीट हाइट इसे सिटी राइडिंग और नए राइडर्स के लिए काफी आसान बनाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो Honda Rebel 300 में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ डिजिटल LCD कंसोल दिया गया है. इसका हल्का वजन इसे शहर के ट्रैफिक में चलाने में आसान बनाता है. वहीं, Meteor 350 में ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, सेमी-डिजिटल कंसोल, डुअल-चैनल ABS और लंबी दूरी के सफर के लिए बड़ी फ्यूल टैंक मिलती है. लंबे टूरिंग के लिहाज से मीटीओर काफी आरामदायक राइडिंग पोश्चर देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

आपके लिए कौन सी बाइक है बेहतर?

अगर आपको एक ऐसी बाइक चाहिए जो हल्की हो, तेज रफ्तार पकड़ती हो, मॉडर्न लुक वाली हो और शहर में चलाने में बेहद आसान हो, तो आपके लिए Honda Rebel 300 सबसे सही विकल्प रहेगी. लेकिन अगर आप क्लासिक लुक पसंद करते हैं, आपको थम्प साउंड पसंद है और आप वीकेंड्स पर लंबे हाईवे टूर पर जाना चाहते हैं, तो Royal Enfield Meteor 350 आज भी एक शानदार और भरोसेमंद विकल्प है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda Rebel 300 Specs, Royal Enfield Meteor 350
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com