विज्ञापन

साईं बाबा को दान किया 1 करोड़ का सोने का मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर हीरे-रत्नों से जड़ित अनोखा उपहार भेंट

ये पहली बार नहीं है जब साई बाबा को इतनी कीमती भेंट किसी ने समर्पित की है. पहले भी लाखों-करोड़ों की भेंट भक्त साई बाबा को चढ़ाते रहे हैं. गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर सोने का ये खास मुकुट चर्चा में बना हुआ है.

शिरडी साईं बाबा को भक्त ने चढ़या
  • आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिरड़ी साई बाबा मंदिर में एक भक्त ने सोने का मुकुट दान किया
  • शिरडी साईं बाबा मंदिर में एक भक्त ने 1 करोड़ से अधिक कीमत का रत्न जड़ाऊ सोने का मुकुट भेंट किया
  • आंध्र प्रदेश के वेल्लोर निवासी श्रीनिवास राव ने 642 ग्राम वजन का मुकुट गुरु-दक्षिणा के रूप में चढ़ाया
मुंबई:

देशभर में आज आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु को समर्पित है. लोग अपने गुरुओं की वंदना और पूजा अर्चना कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक भक्त ने शिरडी साईं बाबा को एक ऐसा उपहार समर्पित किया, जिसे देखने वाले भी हैरान रह गए. इस चमकदार तोहफे पर से जैसे ही पर्पल रंग का कपड़ा हटाया गया तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

शिरडी साईं बाबा को चढ़ाया 1 करोड़ से ज्यादा का मुकुट

दरअसल गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में भक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला, जब एक भक्त ने 1 करोड़ से ज्यादा कीमत का शानदार सोने का मुकुट गुरु-दक्षिणा के तौर पर भेंट किया. साईं बाबा को ये मुकुट भेंट किया है आंध्र प्रदेश के वेल्लोर के रहने वाले श्रीनिवास राव ने. इस सोने के चमकते खूबसूरत मुकुट का वजन 642 ग्राम है. इसकी कीमत करीब 1.03 करोड़ बताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

सोने के मुकुट पर रत्न और डायमंड्स जड़े हैं

सोने के मुकुट पर नवग्रहों की बारीक नक्काशी की गई है. इसे अमेरिकन डायमंड्स से सजाया गया है, जिससे ये और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. गुरु पूर्णिमा उत्सव के पहले दिन साई बाबा को की गई यह भव्य भेंट भक्तों में चर्चा का विषय बनी हुई है. मंदिर प्रशासन के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा उत्सव के मुख्य दिन साईं बाबा की प्रतिमा को यही सोने का मुकुट पहनाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनोखी श्रद्धा

ये पहली बार नहीं है जब साई बाबा को इतनी कीमती भेंट किसी ने समर्पित की है. पहले भी लाखों-करोड़ों की भेंट भक्त साई बाबा को चढ़ावे में चढ़ाते रहे हैं. गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर सोने का ये खास मुकुट चर्चा में बना हुआ है. ये एक भक्त की अपने गुरु के प्रति श्रद्धा को दिखाता है. ये महज एक सोने का मुकुट नहीं बल्कि एक भक्त की अपने ईश्वर के प्रति आस्था है.  

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-Sant Ki Seekh: सद्गुरु वो पारस पत्थर हैं जो जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Purnima 2026, Shirdi Sai Baba, Shirdi Sai Baba Mandir News, Gold Crown Shirdi Sai Baba, Gold Crown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com