भारत की राजधानी नई दिल्ली BRICS Summit 2026 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने आ रहे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों और विशेष अतिथियों के आवागमन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. लॉजिस्टिकल तैयारियों के तहत पूनिया ट्रैवल्स (Punia Travels) की ओर से लगभग 500 प्रीमियम और लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा काफिला तैयार किया गया है. इसका इस्तेमाल समिट के दौरान हाई-प्रोफाइल मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा.
Mercedes-Benz GLS 450 से Kia Carnival तक
इस फ्लीट में लग्जरी SUVs, MPVs और एग्जीक्यूटिव सेडान शामिल हैं. ये भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले ग्लोबल लीडर्स और ऑफिशियल डेलिगेशन के सफर को आसान और सुरक्षित बनाएंगी. इसके लिए जिन प्रमुख गाड़ियों को मंजूरी दी गई है, उनमें Mercedes-Benz GLS 450, Toyota Vellfire, Kia Carnival और BMW 5 Series शामिल हैं. इन सभी व्हीकल्स को समिट ट्रांसपोर्ट फ्लीट के हिस्से के रूप में देखा गया है. विदेशी प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही, कम्फर्ट और सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए इन गाड़ियों को तैनात किया गया है.
खास तौर पर GLS 450 और Toyota Vellfire का केबिन बेहद स्पेशियस है. इनमें टैबलेट-बेस्ड रियर-सीट कंट्रोल सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं. जिससे यात्री सफर के दौरान सीट एडजस्टमेंट और अन्य कम्फर्ट सेटिंग्स को अपनी सुविधा के अनुसार मैनेज कर सकते हैं.
मेहमानों को मिलेगा प्रीमियम ट्रैवल एक्सपीरियंस
पूनिया ट्रैवल्स के डायरेक्टर हरमनप्रीत सिंह के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में प्रवास के दौरान मेहमानों को एक आरामदायक और प्रीमियम ट्रैवल एक्सपीरियंस देना है. जहां GLS 450 का इस्तेमाल SUV पसंद करने वाले प्रतिनिधियों के लिए किया जाएगा, वहीं Kia Carnival को इसके बड़े केबिन और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स की वजह से चुना गया है. ये गाड़ियां समिट के दौरान विश्व नेताओं, मंत्रियों, राजनयिकों और अन्य वीआईपी मेहमानों के सुचारू आवागमन के लिए एक समन्वित ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के तहत काम करेंगी.
भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" थीम के तहत आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इनमें वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार, ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करना, आर्थिक सहयोग बढ़ाना, लचीली सप्लाई चेन तैयार करना, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फिनटेक, क्लाइमेट एक्शन और ग्रीन फाइनेंस जैसे विषय शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Maruti का बड़ा सरप्राइज! 6 लाख से कम में आई नई Baleno, 33.61KM तक का माइलेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं