विज्ञापन

421 Km रेंज और सनरूफ.. 4.69 लाख शुरूआती कीमत, 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

अगर आप भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं. कम बजट में आने वाली ये गाड़ियां ऑफिस आने-जाने के लिए और डेली ड्राइविंग के लिए बेस्ट हैं.

421 Km रेंज और सनरूफ.. 4.69 लाख शुरूआती कीमत, 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
Kia Syros EV

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें अब धीरे-धीरे आम लोगों के बजट में आ रही हैं. बाजार में अब 10 लाख रुपये से भी कम शुरुआती कीमत में कई बेहतरीन EV मॉडल्स उपलब्ध हैं. ये शानदार फीचर्स के साथ लंबी ड्राइविंग रेंज ऑफर करती हैं. यानी डेली ऑफिस आने-जाने और सिटी राइड्स के लिए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च की चिंता किए बिना सफर किया जा सकता है. आइए आपको 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताते हैं.

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV भारत की सबसे लोकप्रिय एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों में से एक है. Tata Motors के बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 4.69 लाख रुपये है. हालांकि, इसमें बैटरी के लिए लगभग 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंट अलग से चुकाना होता है. डिजाइन के मामले में इसमें सिग्नेचर EV ग्रिल, AeroDrive अलॉय व्हील्स और स्लीक हेडलैंप्स मिलते हैं. केबिन के अंदर डुअल-टोन थीम, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम फिनिश दी गई है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं. सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग और Cornering Stability Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Tiago EV 19.2kWh और 24kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शंस में आती है. इसमें लगा परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 74 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बैटरी वेरिएंट के हिसाब से इसकी सर्टिफाइड MIDC ड्राइविंग रेंज 250 से 315 किलोमीटर तक है.

ये भी पढ़ें- Tata का तहलका! Curvv Series X रेंज लॉन्च, कीमत 9.99 लाख से शुरू, मिलेंगे दमदार फीचर्स

MG Comet EV

अगर आपकी जरूरत मुख्य रूप से शहर के अंदर ड्राइव करने की है, तो MG Comet EV एक अलग और बेहतरीन ऑप्शन है. इसे BaaS मॉडल के तहत 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें बैटरी के लिए करीब 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंट अलग से देना होता है.

MG Comet EV

MG Comet EV

Comet EV का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और कॉम्पैक्ट बॉक्सी लुक वाला है. इसमें फुल-विड्थ फ्रंट और रियर LED लाइट बार के साथ 2-डोर लेआउट दिया गया है. अपने छोटे साइज की वजह से यह भारी ट्रैफिक और तंग पार्किंग वाली जगहों पर बेहद आसानी से ड्राइव की जा सकती है. केबिन में 10.25-इंच का डुअल इंटीग्रेटेड डिस्प्ले सेटअप मिलता है. जिसमें इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी और कीलेस एंट्री भी मौजूद है.

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिवर्स कैमरा मिलता है. ये कार 17.3kWh बैटरी पैक और रियर एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 41 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क डिलीवर करती है. MG के अनुसार Comet EV सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

Tata Punch EV

Tata Punch EV कंपनी की पॉपुलर माइक्रो-SUV Punch का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है. इसे Tata के खास acti.ev आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. BaaS विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है. एक्सटीरियर में बोल्ड फ्रंट बंपर, कनेक्टेड LED DRLs और स्पोर्टी क्लैडिंग मिलती है. ये इसे एक मस्कुलर SUV लुक देती है.

Tata Punch EV

Tata Punch EV

केबिन में प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल और डुअल-टोन लेआउट दिया गया है. फीचर्स की लिस्ट में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ शामिल हैं. सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और Punch EV को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल है. ये 25kWh और 35kWh बैटरी पैक ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसका मोटर 120 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वैरिएंट के अनुसार इसकी दावा की गई ड्राइविंग रेंज 315 से 421 किलोमीटर तक है.

Citroën eC3X

Citroën eC3X एक प्रैक्टिकल और फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है, जो अपने सेगमेंट में बेहतरीन राइड कम्फर्ट और आरामदायक सस्पेंशन सेटअप के लिए जानी जाती है. BaaS स्कीम के तहत इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.89 लाख रुपये रखी गई है. इसके साथ बैटरी के लिए करीब 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर का EMI चार्ज तय किया गया है.

eC3X में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, रूफ रेल्स और मस्कुलर स्टांस मिलता है, जो इसे एक रग्ड क्रॉसओवर अपील देता है. केबिन को स्पेशियस और कम्फर्टेबल बनाया गया है, जिसमें शानदार लेगरूम और आरामदायक सीटें मिलती हैं. फीचर्स में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स और ABS के साथ EBD शामिल हैं. इसमें 29.2kWh का एयर-कूल्ड बैटरी पैक दिया गया है.

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 56 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज करने पर 320 से 325 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है.

Kia Syros EV

Kia Syros EV प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नया और आधुनिक विकल्प बनकर सामने आई है. BaaS डुअल-लोन प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है, जिसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन के लिए करीब 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होता है.

Syros EV का लुक Kia की ग्लोबल EV डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित है. इसमें Star Map LED लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल्स और एयरोडायनामिक कट्स दिए गए हैं. प्रीमियम केबिन में पैनोरमिक डुअल-डिस्प्ले सेटअप, Level 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 6 एयरबैग्स और Vehicle-to-Load (V2L) टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.

Syros EV में 42kWh और 51.4kWh के बैटरी पैक ऑप्शंस मिलने की संभावना है. इसका पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 135 bhp की पावर जनरेट करता है. हालांकि, बड़े बैटरी पैक वैरिएंट के साथ 450 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज मिलने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें- 2027 से बदल जाएंगे कार सेफ्टी के नियम, नितिन गडकरी ने कर दिया बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheapest Electric Cars India, EV, Tata Tiago EV 2026, Kia Syros EV Range, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com