Tata Motors ने भारत में Curvv Series X रेंज लॉन्च कर दी है. नई Tata Curvv Series X में पेट्रोल और डीजल कूपे-SUV की फीचर लिस्ट का विस्तार हुआ है. इसके अलावा केबिन में कई बदलाव किए गए हैं. इसकी कीमत Smart X वैरिएंट के लिए लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं. जबकि टॉप-एंड Accomplished X+ DARK डीजल ऑटोमैटिक के लिए 18.99 लाख रुपये तक जाती हैं.
Tata Curvv Series X की कीमत
| वैरिएंट | Revotron 1.2 MT | Revotron 1.2 DCT | Kryojet 1.5 CRAIL MT | Hyperion 1.2 GDI DCT | Kryojet 1.5 CRAIL DCT |
| Smart X | Rs 9,99,990 | -- | -- | -- | -- |
| Pure X MT | -- | Rs 10,99,990 | -- | -- | -- |
| Pure X+ | Rs 12,29,990 | Rs 11,79,990 | Rs 13,09,990 | -- | -- |
| Pure X+ #DARK | Rs 13,09,990 | Rs 11,99,990 | Rs 13,29,990 | -- | -- |
| Creative X+ | Rs 13,29,990 | Rs 12,90,990 | Rs 14,20,990 | -- | -- |
| Creative X+ #DARK | Rs 14,20,990 | Rs 13,15,990 | Rs 14,45,990 | -- | -- |
| Accomplished X | Rs 14,45,990 | Rs 13,99,990 | Rs 15,29,990 | -- | -- |
| Accomplished X #DARK | Rs 14,24,990 | -- | Rs 15,54,990 | Rs 15,29,990 | -- |
| Accomplished X+ | Rs 15,54,990 | -- | -- | Rs 18,49,990 | |
| Accomplished X+ #DARK | -- | -- | Rs 18,74,990 | -- | Rs 18,74,990 |
Tata Curvv Series X: वैरिएंट और फीचर्स
Tata Curvv Series X छह मुख्य ट्रिम्स में उपलब्ध है. इनमें Smart X, Pure X, Pure X+, Creative X+, Accomplished X और Accomplished X+ शामिल हैं. चुनिंदा ट्रिम्स पर Dark Editions की पेशकश भी की गई है. Series X अपडेट में Curvv के कूपे-स्टाइल सिल्हूट, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, रियर स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना और ऑल-LED लाइटिंग को बरकरार रखा गया है. लेकिन पूरी रेंज में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.
Pure X वैरिएंट में 17-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स, इल्यूमिनेटेड फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच हरमन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसमें Wi-Fi सपोर्ट और GPS फंक्शनलिटी जैसे कनेक्टेड फीचर्स के साथ-साथ फ्रंट और रियर USB चार्जिंग पोर्ट्स, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Eco, City व Sport ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं. सेफ्टी किट में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड कंट्रोल, ABS, EBD और सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट्स शामिल हैं.

Creative X+ वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा और 18-इंच व्हील्स जैसे फीचर्स पेश किए गए हैं. Tata का मानना है कि Pure X+ और Creative X+ ग्रेड्स इस लाइन-अप में सबसे बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित होंगे.
टॉप वैरिएंट Accomplished X+ में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, बेनेके-कैलिको अपहोल्स्ट्री के साथ ऑयस्टर व्हाइट केबिन थीम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सिक्स-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री 3D सराउंड-व्यू कैमरा और Level 2 ADAS दिया गया है. इसके अलावा Tata ने पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए लेगरूम और स्पेस बेहतर करने के मकसद से फ्रंट सीट्स को स्लिमर सीटबैक के साथ री-डिजाइन किया है. कंपनी ने रियर बेंच की पोजीशन को भी बदला है.
Tata Curvv Series X के इंजन
Curvv का इंटरनल कम्बशन इंजन वैरिएंट अभी भी तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. इनमें 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (TGDi) और 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं. जबकि ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT को शामिल किया गया है.
1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन 118bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि TGDI मॉडल 123bhp की पावर और 225Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.5L डीजल इंजन 115bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क डिलीवर करता है. इन तीनों में से डीजल इंजन अपने दमदार टॉर्क और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के कारण सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ऑप्शन बन सकता है.
ये भी पढ़ें- चोरी के डर से घर की छत पर ही चढ़ा दी Scorpio! बिहार के शख्स का अनोखा जुगाड़, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं