मोटरसाइकिल के शौकीनों के लिए उनकी बाइक कभी भी सिर्फ लोहे और प्लास्टिक का कोई टुकड़ा या नॉर्मल मशीन नहीं होती है. बाइक उनके रोज के जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाती है. बाइक से न केवल वे सफर करते हैं बल्कि दुनिया घूमते हैं, नए लोगों से मिलते हैं या बस कुछ घंटों के लिए मानसिक शांति की तलाश में निकल पड़ते हैं. बाइक और राइडर के इसी गहरे रिश्ते की झलक फिर से देखने को मिली है. ये फिर से फेमस महिला बाइकर Shivani Chauhan (इंटरनेट पर Sia नाम) के एक इमोशनल Instagram पोस्ट में देखने को मिली. गंभीर सड़क हादसे के बाद उनकी पसंदीदा Aprilia RS 457 सर्विस सेंटर से पूरी तरह ठीक होकर उनके घर वापस लौटी तो उन्होंने इसको लेकर पोस्ट किया.
आपको बता दें कि गुरूग्राम में Sia अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ राइडिंग कर रही थी. इसी दौरान एक कार सवार ने पीछे से जानबूझकर टक्कर मार दी थी. इस भयानक हादसे का पूरा मंजर Sia की मोटरसाइकिल पर लगे कैमरे में लाइव कैद हो गया था. बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हुआ था.
Sia को वापस मिली अपनी प्यारी Aprilia RS 457
Sia के लिए अपनी स्पोर्ट्स बाइक को सर्विस सेंटर से वापस घर लाना काफी इमोशनल रहा. उस डरावने हादसे के बाद, अपनी बाइक को बिल्कुल सही सलामत हालत में अपने सामने खड़ा देखना उनके लिए बेहद भावुक क्षण था. Sia ने सोशल मीडिया पर अपनी बाइक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सर्विस सेंटर से बाइक को वापस देखना उनके दिल को एक अलग ही तरह से छू गया. उनकी पोस्ट बाइक के तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कम और उनके जीवन में बाइक के महत्व के बारे में ज्यादा थी.
Sia ने लिखा, "आज अपनी बाइक को सर्विस सेंटर से वापस आते देखकर मुझे बिल्कुल अलग महसूस हुआ." Sia ने अपनी Aprilia RS 457 को एक ऐसे वफादार साथी के रूप में बताया जो उनके जीवन के सबसे खुशी के दिनों से लेकर उनके सबसे बुरे दिनों तक हमेशा उनके साथ खड़ी रही है. उन्होंने अपनी लंबी राइड्स का जिक्र करते हुए लिखा कि इस बाइक ने उनके जीवन के उन पलों और उनके उस रूप को देखा है जिसे आम इंसानों ने भी कभी नहीं देखा.
एक्शन कैमरा साबित हुआ सबसे बड़ा मददगार
इस पूरी घटना ने मोटरसाइकिल सवारों के लिए एक बेहद जरूरी एक्सेसरी यानी Action Camera के जरूरत को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है. Sia के हेलमेट या बाइक पर लगे कैमरे ने न केवल टक्कर से ठीक पहले की पूरी घटना को रिकॉर्ड किया, बल्कि उस भयानक टक्कर को भी पूरी क्लियरिटी के साथ कैद किया. ऐसी सड़क दुर्घटनाओं में जहां आरोपी अक्सर अपनी गलती मानने से इनकार कर देते हैं, वहां एक्शन कैमरे का फुटेज पुलिस को घटना का एक सबूत दिया.
Aprilia RS 457 के स्पेसिफिकेशन्स
आपको बता दें कि हादसे की शिकार हुई Aprilia RS 457 सेगमेंट की परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्पोर्ट्स बाइक्स में से एक है. ये बाइक 457 cc के लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन से चलती है, जो 47.6 hp की पावर और 43.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसे स्मूथ शिफ्टिंग वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस बाइक में एल्युमिनियम डुअल-बीम फ्रेम, आगे की तरफ 41 mm के अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और पीछे की तरफ प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ आगे 320 mm का बड़ा डिस्क ब्रेक (फोर-पिस्टन रेडियल कैलीपर के साथ) और पीछे 220 mm का डिस्क ब्रेक मिलता है.
ये भी पढ़ें- 5 लाख से कम में Amaze और Swift, इस दिवाली कर लें नए मेहमान की तैयारी, सेकंड हैंड कार के बेस्ट ऑप्शन्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं