विज्ञापन

60 KM का माइलेज, 76 हजार कीमत, ये स्कूटर है बाजार का बेताज बादशाह

August 2026 में भारत में 7.11 लाख से अधिक स्कूटर्स की बिक्री हुई. 30% मार्केट शेयर के साथ Honda Activa नंबर-1 पर रही. आइए आपको इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं.

60 KM का माइलेज, 76 हजार कीमत, ये स्कूटर है बाजार का बेताज बादशाह
Honda Activa

भारतीय दुपहिया बाजार में स्कूटर्स की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है. यानी लोग स्कूटर को भी काफी पसंद कर रहे हैं. पिछले महीने यानी  अगस्त 2026 में देश के टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की कुल बिक्री 7,11,435 यूनिट्स रही. ये अगस्त 2025 में बेचे गए 5,89,483 यूनिट्स के मुकाबले 21 प्रतिशत की मजबूत सालाना (YoY) बढ़त को दिखाता है. लेकिन, सबसे ज्यादा प्यार अभी भी होंडा को ही मिल रहा है.

हमेशा की तरह Honda Activa इस पूरे सेगमेंट में लगभग 30 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर-1 के पायदान पर काबिज रही. इस बार की सेल लिस्ट की सबसे बड़ी और खास बात ये रही कि इसमें चार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल्स TVS iQube, Bajaj Chetak, Hero Vida और Ather Rizta ने अपनी जगह बनाई. अगस्त 2026 की इस पूरी सेल्स लिस्ट में शामिल एक भी स्कूटर ने अपनी सालाना बिक्री में कोई गिरावट दर्ज नहीं की. ये टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए बेहद पॉजिटिव संकेत है.

Honda Activa बना बाजार का सरताज

Honda Activa ने अगस्त 2026 में 2.55 लाख से अधिक यूनिट्स की थोक बिक्री दर्ज की. ये पिछले साल इसी महीने बेची गई 2.44 लाख यूनिट्स के मुकाबले 5 प्रतिशत की सालाना बढ़त है. जबकि इसके बाद TVS Jupiter का नंबर आता है.  पिछले महीने इसकी 1.47 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अगस्त 2025 में बिकी 1.42 लाख यूनिट्स की तुलना में 4 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ को दर्शाती है. Activa की ही तरह TVS Jupiter भी बाजार में 110cc और 125cc के दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है.

Honda Activa की कीमत और इंजन

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की Honda Activa भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड है. Honda Activa के 4 मेन मॉडल्स अभी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस स्कूटर को आप Honda Activa 6G और Honda Activa 125 वेरिएंट में खरीद सकते हैं. Honda Activa 6G किफायती मॉडल है. इसमें 109.5cc का इंजन मिलता है, जो 7.68 bhp की पावर जनरेट करता है.

जबकि Honda Activa 125 इसका प्रीमियम मॉडल है. इसमें कंपनी ने अधिक पावरफुल 124cc का इंजन दिया गया है, जो 8.18 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है. इसके अलावा कंपनी का H-Smart मॉडल भी उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि Honda Activa 125 का माइलेज 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक है. कीमत की बात करें तो इसका शुरुआती एक्स-शोरूम दाम 76,083 रुपये से शुरू होता है. 

ये भी पढ़ें- दमदार माइलेज वाली नई 7-सीटर कार, Kia ने ग्राहकों को किया खुश, कीमत 12.11 लाख से शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda Activa, Honda Activa 110cc, Honda Activa 6G, Scooter, Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com