विज्ञापन

दमदार माइलेज वाली नई 7-सीटर कार, Kia ने ग्राहकों को किया खुश, कीमत 12.11 लाख से शुरू

Kia India ने हाल ही में Carens CNG और Carens Clavis CNG को लॉन्च किया है. ये 7-सीटर गाड़ी कंपनी की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी बन सकती है.

दमदार माइलेज वाली नई 7-सीटर कार, Kia ने ग्राहकों को किया खुश, कीमत 12.11 लाख से शुरू

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कार निर्माता कंपनियां अपने CNG मॉडल्स को जल्द से जल्द लॉन्च करने की होड़ में लगी हुई हैं. CNG मॉडल्स को लोग पसंद भी कर रहे हैं. माइलेज और E20 विवाद की वजह से पिछले महीने CNG और ईवी मॉडल्स ने पहली बार पेट्रोल कारों को बिक्री में पीछे छोड़ दिया था. अब ग्राहकों के पास एक और 7-सीटर कार का ऑप्शन CNG में मिल गया है. 

हाल ही में Kia India ने भारतीय बाजार में Carens CNG और Carens Clavis CNG के कंपनी-फिटेड (factory-fitted) वेरिएंट्स को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था. हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी. इसके माइलेज को लेकर भी माना जा रहा है कि ये काफी शानदार माइलेज के साथ आई हैं. 

पहले कीमतों की बात कर लेते हैं. आपको बता दें कि Kia Carens CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.11 लाख रुपये से शुरू होती है. Kia Carens Clavis CNG की बात करें तो इसकी कीमत की शुरुआत कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए आपको Kia Carens CNG और Kia Carens Clavis CNG के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं. 

Kia Carens और Carens Clavis CNG: वेरिएंट्स और टैंक कैपिसिटी

Kia India ने इन दोनों पॉपुलर 7-सीटर MPVs के वेरिएंट्स को काफी सोच-समझकर पेश किया है. Kia Carens CNG मॉडल बाजार में केवल एक सिंगल टॉप-स्पेक 'Premium (O)' वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. जबकि Kia Carens Clavis CNG को दो अलग-अलग बजट वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसको HTE और HTE (O) वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है. इसके HTE वेरिएंट की कीमत 12.39 लाख रुपये है. जबकि प्रीमियम फीचर्स वाले HTE (O) वेरिएंट की कीमत 13.35 लाख रुपये रखी गई है.

दोनों ही गाड़ियों में एक समान 60-लीटर की क्षमता वाला बड़ा CNG टैंक और पेट्रोल के लिए 45-लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि बड़ी CNG टैंक फिट किए जाने के बावजूद, दोनों गाड़ियों में यात्रियों को फुल-साइज का स्पेयर व्हील (स्टेपनी) नीचे फिट किया हुआ मिलेगा, जिससे इमरजेंसी के समय ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

इन दोनों नए CNG वेरिएंट्स में Kia का भरोसेमंद 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सीएनजी और पेट्रोल दोनों मोड्स पर काम करता है. CNG पर चलते समय ये इंजन 94.6 bhp (लगभग 96 PS) की पावर और 123 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. पेट्रोल मोड पर चलते समय ये सेटअप 113 bhp की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क देता है. अभी ये दोनों सीएनजी मॉडल्स केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (6MT) के साथ ही लॉन्च किए गए हैं.

भारी वजन को ध्यान में रखते हुए, इन सीएनजी वेरिएंट्स के फ्रंट में बड़े साइज के 16-इंच के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं ताकि गाड़ी को तुरंत और सुरक्षित तरीके से रोका जा सके. गाड़ी के सस्पेंशन को री-ट्यून किया गया है ताकि उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी अंदर बैठे यात्रियों को कोई झटका महसूस न हो. साथ ही, CNG पर इंजन के रिफाइनमेंट और स्मूथ ड्राइविंग के लिए इंजन को खासतौर से री-कैलिब्रेट किया गया है.

केबिन के भीतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर सीएनजी मोड के लिए एक डेडिकेटेड 'डिस्टेंस-टू-एम्प्टी' (DTE) डिस्प्ले दिया गया है. ये बताता है कि बची हुई गैस में गाड़ी कितनी दूरी तय कर सकती है. इसके अलावा, फ्यूल को पेट्रोल से सीएनजी पर स्विच करने के लिए डैशबोर्ड पर एक 'फ्यूल-चेंज स्विच' भी मिलता है. सटीक माइलेज की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियली इसका खुलासा नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि ये सीएनजी मॉडल्स 25 किमी तक का माइलेज दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- दशहरा से पहले Tata की इस SUV पर बंपर छूट, 2.75 लाख तक का ऑफर, मिलेगी 627 KM की रेंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kia, Kia Carens Clavis, Car, CNG Car, Mileage Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com