विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड, हीरो और बजाज ला रहे हैं 5 नई एडवेंचर बाइक्स, भारत में बाइक लवर्स की होगी मौज

एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए अच्छी खबर है, मार्केट में 5 नई बाइक आ रही हैं, जो आपको एक नया एक्सपीरियंस देने वाली हैं. हीरो, बजाज और रॉयल एनफील्ड की तरफ से यह बाइक जल्द लॉन्च की जाएगी.

रॉयल एनफील्ड, हीरो और बजाज ला रहे हैं 5 नई एडवेंचर बाइक्स, भारत में बाइक लवर्स की होगी मौज
भारत में आने वाली हैं 5 नई एडवेंचर बाइक्स (सांकेतिक फोटो)
  • पांच नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें बजाज, हीरो और रॉयल एनफील्ड बाइक्स शामिल हैं.
  • EICMA 2026 शो में इनमें कई बाइक्स की झलक देखने को मिल चुकी है. जो बेहद शानदार हैं.
  • माना जा रहा है कि ज्यादातर बाइक्स 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है.

अगर आपको को भी वीकेंड पर पहाड़ों की तरफ निकलना पसंद है, या फिर आप लंबी-लंबी राइड के शौकीन है, तो फिर आपको के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि भारत में जल्द ही पांच नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं. हाल ही में इटली के मिलान में हुए EICMA 2026 शो में कई नई बाइक्स दुनिया के सामने आईं, इनमें से 5 बाइक्स ऐसी हैं, जिनका भारतीय बाइक लवर्स को बेसब्री से इंतजार है. यह बाइक्स बजाज, हीरो और रॉयल एनफील्ड की तरफ से लाई जा रही हैं. हम आपको इन पांचों बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए खास हो सकती हैं. 

हीरो एक्सपल्स 450

हीरो मोटोकॉर्प एक शानदार बाइक ला रहा है. EICMA 2026 में इसकी झलक ने सबको चौंका दिया था. हीरो मोटोकॉर्प की यह एक्सपल्स 450 है. यह बाइक मौजूदा एक्सपल्स 200 से कहीं ज्यादा एडवांस होगी. इसमें 421 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, यह 46.7bhp की पावर और 38Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. बाइक में 43mm के एडजस्टेबल KYB अपसाइड-डाउन फोर्क और 225mm का सस्पेंशन ट्रैवल भी मिलेगा. जो खराब रास्तों पर कम झटके देता है, जबकि सफर भी आरामदायक रहता है. इस बाइक में इसमें राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले वाली 7-इंच की TFT स्क्रीन भी मिलेगी. कंपनी की तरफ से इसकी डिलीवरी 2027 तक होने की संभावना है, इसके बाद ही भारत में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है. 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750

रॉयल एनफील्ड अब तक की सबसे पावरफुल हिमालयन बाइक लाने जा रहा है. जो एडवेंचर लवर्स के लिए शानदार होगी. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की पहली झलक EICMA 2026 में दिख चुकी है, जो मौजूदा हिमालयन 450 से बड़ी और ज्यादा पॉवरफुल रहेगी. कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 743cc का एयर और ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, यह इंजन 55bhp की पावर और 63Nm का टॉर्क देगा. साथ ही 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच मिलेगा, जिससे लंबी राइड में गियर बदलना आसान होगा. वहीं बाइक में 5 राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और 4-इंच की TFT स्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे. आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच का व्हील मिलेगा, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट माना जाता है. जो पहाड़ों पर जाने के शौकीन हैं, उनके लिए यह बाइक शानदार होगी. 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक

खास बात यह है कि रॉयल एनफील्ड अब पेट्रोल बाइक से भी आगे की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक भी फ्यूचर में दिखने वाली है. जल्द ही रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक बाइक भी दिखेगी. कंपनी इसे HIM-E प्रोजेक्ट के तहत तैयार कर रही है, इसका पहला प्रोटोटाइप EICMA 2023 में दिखाया गया था. इसके बाद इसका नया वर्जन भी पेश किया गया. बताया जा रहा है कि इस बाइक की पहाड़ी इलाकों में टेस्टिंग हो चुकी है. हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसे और बेहतर करवाया जा रहा है. 2027 तक इसे लॉन्च करने की तैयारी है. अगर यह बाइक सबसे पहले आती हो तो यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक एडवेंचर बाइक में से एक होगी.

हीरो एक्सपल्स 150

हीरो ने EICMA 2026 में एक और बाइक को सामने लाया है. यह हीरो की एक्सपल्स 150 है. जिसे उन लोगों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है जो छोटी एडवेंचर बाइक्स की डिमांड ज्यादा है. इसमें 150cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 12.2bhp की पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है. इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा और बाइक का वजन सिर्फ 141.5 किलोग्राम होगा. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के पहिये दिए गए हैं, ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm और सीट की ऊंचाई 826mm है. इसमें इंजन प्रोटेक्शन प्लेट, हैंडगार्ड और लगेज कैरियर भी मिलता है. यानी यह छोटी होते हुए भी पूरी एडवेंचर बाइक वाली फील देगी.

बजाज ट्रेकर डुअल स्पोर्ट

बजाज भी एक एडवेंचर बाइक ला रहा है. कंपनी अपनी पहली डुअल स्पोर्ट बाइक की टेस्टिंग करने में जुटी है. जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि बजाज जल्द ही इसे ट्रेकर नाम से बाजार में उतार सकती है. इस बाइक में बाइक में ऊपर उठा हुआ फ्रंट फेंडर, ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल, सीधे हैंडलबार और ऊपर की तरफ लगा एग्जॉस्ट मिलेगा. इसका लुक पूरी तरह ऑफ-रोड बाइक जैसा होगा. इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे लिंकेज के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है, इसका इंजन पल्सर N250 के 250cc एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन पर बेस्ड हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक बजाज इसे ब्राजील में लॉन्च कर सकती है, उसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः 108 Km की रेंज, 16 इंच के पहिये, Yamaha का दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adventure Bikes, Adventure Bikes In India, Royal Enfield, Royal Enfield Bike, Bajaj Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com