विज्ञापन

वृषभ राशिफल 13 मई 2026: धन लाभ और करियर में सफलता के मिल रहे संकेत

कार्य क्षेत्र में यह समय काफी सकारात्मक रहेगा. सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी.

वृषभ राशिफल 13 मई 2026: धन लाभ और करियर में सफलता के मिल रहे संकेत

Taurus Horoscope 13 May 2026, Vrishabh Rashifal: आज चंद्रमा का मीन राशि में गोचर आपके एकादश, यानि लाभ भाव को सक्रिय रखेगा. वृषभ राशि वालों के लिए लाभ, मित्रता और इच्छाओं की पूर्ति का समय लेकर आएगा. यह गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा, जो आय, लाभ और नेटवर्किंग का भाव माना जाता है. इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिलने की संभावना है.

कार्य क्षेत्र में यह समय काफी सकारात्मक रहेगा. आपके कार्यों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे. अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो नए संपर्क बनेंगे...जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे. टीमवर्क से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन वे अधिकतर आवश्यक या योजनाबद्ध होंगे.

सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे. अगर कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो वह इस समय दूर हो सकती है.

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. ज्यादा मीठा या तला-भुना खाने से बचें. नियमित व्यायाम और दिनचर्या को संतुलित रखें. यह समय आपकी इच्छाओं को पूरा करने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए उपयुक्त है. अगर आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो अब उसके सफल होने के संकेत मिल सकते हैं.

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें. ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जप करें.

शुभ रंग: हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
13 मई 2026 वृषभ Rashifal, Vrishabh Love Horoscope, Taurus Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com