Virgo Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और पैसों के मामलों में किसी पर भी अतिविश्वास न करें. कुछ निजी कार्यों को पूरा करने के लिए समझदारी और कूटनीति का सहारा लेना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं और विचारों को गोपनीय रखें, क्योंकि कोई उनका लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है. नए अनुबंधों और लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें. आर्थिक मामलों में बिना लिखित समझौते के उधार देने से बचें. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, अन्यथा गलतफहमियां और अविश्वास बढ़ सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: अपने आसपास रहने वाले लोगों के गतिविधियों से सावधान रहे.अतीत की कोई बात सभी परिजनों से छुपा सकते हैं. इस बात की आशंका हो सकती है, कि इस सच का सामने आना पारिवारिक वातावरण को अशांत कर सकता है. पैसों के लेनदेन के मामले में किसी पर अतिविश्वास ना करें. कुछ व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए कूटनीति का सहारा लेना पड़ सकता है. उस कार्य से संबंधित व्यक्ति की चापलूसी कर कार्य को पूरा कर सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: जासूसी या सुरक्षा एजेंसियों के लिए आने वाला समय चुनौती पूर्ण हो सकता है.जिसका सामना पूरी हिम्मत और मनोबल से करना पड़ेगा.आपका कोई सहयोगी आपके विचारों को अपना बनाकर उच्च अधिकारियों के सामने रखने की कोशिश कर सकता है. इस समय थोड़ा सजग रहे.अपनी किसी भी योजना को विस्तृत रूप में किसी के साथ भी साझा ना करें. किसी भी नए अनुबंध से संबंधित शर्तों और नियमों को बहुत बारीकी से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें. कार्य क्षेत्र में थोड़ा स्वार्थी होकर कार्य करें.आपका लचीलापन दूसरों के कार्यों को आपके ऊपर डाल सकता है. इस स्थिति से बचकर रहे. यदि कोई व्यक्ति बार-बार आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है. तो उसकी इस बात को नजरअंदाज ना करें.
स्वास्थ्य/Health: किसी गलत दवा के सेवन या कुछ गलत खाली चलते पेट में तेज दर्द की शिकायत हो सकती है. इस समय हल्का भोजन कर इस समस्या से बाहर निकालने की कोशिश करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी को बिना लिखा पढ़ी के उधार ना दें. खासकर अपने करीबियों के साथ पैसों का लेनदेन ना करें. रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातों को साझा न करना, रिश्ते में शक और दरार पैदा कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं