विज्ञापन

सिर्फ 71 सेकेंड में दागा गोल: इस्माइल साइबारी के नाम हुआ वर्ल्ड कप 2026 का सबसे तेज गोल

इस्माइल साइबारी ने ब्राहिम डियाज के सटीक पास को स्कॉटिश गोलकीपर एंगस गन को छकाते हुए नेट्स में भेज दिया. यह मोरक्को का वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल है.

सिर्फ 71 सेकेंड में दागा गोल:  इस्माइल साइबारी के नाम हुआ वर्ल्ड कप 2026 का सबसे तेज गोल
Ismael Saibari Score Fastest Goal Of FIFA World Cup 2026

इस्माइल साइबारी के गोल से मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. मैच के शुरुआती मिनट के अंदर ही इस्माइल साइबारी को ब्राहिम डियाज से सटीक पास मिला. साइबारी ने स्कॉटिश गोलकीकपर एंगस गन को छकाते हुए गेंद नेट में डाल दी. मैच के 71वें सेकेंड में हुआ यह गोल जारी वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल है जबकि वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को की तरफ से किया गया सबसे तेज गोल है. मोरक्को ने अपना पिछला मुकाबला ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था और साइबारी ने उस मुकाबले में भी गोल किया था. 

स्पेन में जन्में और बेल्जियम में पले-बढ़े 25 साल के साइबारी कथित तौर पर डच चैंपियन पीएसवी आइंडहोवन से  55 मिलियन यूरो में बायर्न म्यूनिख ट्रांसफर होने वाले हैं और इसमें महज औपचारिकता बाकी है. शानिवार को उन्होंने जिस तरह से गोलकीपर एंगस गन को पीछे छोड़ा, उसके पता चला कि उनको लेकर इतनी दिलचस्पी क्यों है. साथ ही इस दौरान मोरक्को और स्कॉटलैंड के बीच अनुभव की कमी भी साफ दिखी.

मोरक्क के अब दो मैचों में चार अंक हैं. टीम पिछले संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंची थी और इस बार भी उसका लक्ष्य, इस प्रदर्शन की बराबरी करना होगा. हालांकि, यह स्कॉटलैंड और उनके फैंस के लिए निराशा से भरी एक शाम रही. क्योंकि स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर मोरक्को के गोलकीपर यासीन बौनोउ को टेस्ट ही नहीं कर पाए. स्कॉटलैंड ने पिछले सप्ताह हैती को 1-0 से हराकर, 1990 के बाज वर्ल्ड कप की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. इसके टीम को भरोसा दिया था कि वह नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि, अब उन्हें अपने अगले मैच में ब्राजील का सामना करना है और यह मैच अहम हो जाएगा. 

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ismael El Basra, Morocco, Scotland, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com