विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में उन्नति, कार्य क्षेत्र में पदोन्नति की प्राप्ति

Scorpio Tarot Card Horoscope 13 May: Justice की न्यायपूर्वक ऊर्जा गलत कार्य न करने, जोखिम उठाते समय सजग रहने और जल्दबाजी न करने के निर्णय को लेने की बात करती है. आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में उन्नति, कार्य क्षेत्र में पदोन्नति की प्राप्ति

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी कानूनी मुकदमे के फैसले को लेकर व्याकुल हो सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद बढ़ता हुआ कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा है. संभव है कि, सामने वाले पक्ष इस फैसले को अपने अनुसार करने के लिए कुछ लालच दे सकता है...इस बात को लेकर सजग रहे.

प्रिय के साथ विवाह की सहमति दोनों की आर्थिक स्थिति में भेदभाव के चलते नहीं प्राप्त होने से मन निराश हो सकता है. जल्दबाजी में आगे कोई भी निर्णय न लें. सही वक्त आने पर अभी कार्य सही हो जाएंगे. अपने ईश्वर और स्वयं पर भरोसा बनाए रखें. इस बात का विश्वास रखें. धैर्य और संयम का साथ विपरीत परिस्थिति में भी न छोड़े. 

व्यवसायिक: व्यवसाय से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय विस्तार के लिए लिए गए कर्ज़ों को समय पर चुका सकते हैं. किसी भी तरह का जोखिम उठाते समय उसे कार्य से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करें. किसी बड़े अनुबंध या सरकारी टेंडर के मिलने के योग बन रहे हैं.

उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी योग्यता और नेतृत्व को साबित कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे. कार्य क्षेत्र में पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी को भी आरोप लगाने का कोई मौका ना दे. आसपास की गतिविधियों को लेकर सजग रहे.

स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. भारी व्यायाम से बचें. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बढ़ाएं.

आर्थिक स्थिति: यदि किसी कार्य को पूरा करने में सामने वाला पैसों के लेनदेन की बात कर रहा हो, तो ऐसी स्थिति में उस कार्य को न करना ही बेहतर रहेगा.

रिश्ते: अपने बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान को बनाए रखें. सामने वाले लोग सिर्फ अच्छे व्यवहार, प्रेम और सम्मान की उम्मीद करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com