विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: अच्छे धन लाभ का योग, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता

Libra Tarot Card Horoscope 13 May : The Star की ऊर्जा कार्य क्षेत्र में अच्छी पहचान, संपत्ति से धन लाभ और सहयोगियों के साथ की सलाह दे सकती है. आइए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: अच्छे धन लाभ का योग, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता

Libra Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal: घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद उपहार के रूप में मिल सकता है. किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति की वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है. इस स्थिति से बचकर रहने का प्रयास करें. इस समय पूरा ध्यान व्यक्तिगत और आर्थिक जीवन में सुधार लाने पर केंद्रित रह सकता है.

पारिवारिक मामलों में पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए खर्चों में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. किसी धार्मिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित हो सकते हैं. 

व्यवसायिक: संपत्ति खरीद फरोख्त  के कार्य से संबंधित व्यक्तियों को अच्छा धन लाभ होने की संभावना बन रही है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए वक्त अनुकूल है. कार्य स्थल पर अपनी पहचान को और मजबूत करने के प्रयास कर सकते हैं.

अहम और अति आत्मविश्वास आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है. नए सहयोगियों का मार्गदर्शन कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में गलतियों का दोहराव ना करें. पुराने कार्यों को पूरा करने में सामने वाले से सहयोग ले सकते हैं. 

स्वास्थ्य:- धूम्रपान और मदिरापान जैसे व्यसनों से दूरी बनाएं. ऐसे लोगों की संगति से बचकर रहे, जो बुरे व्यसनों में लिप्त हो. 

आर्थिक स्थिति:- निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में परिवर्तित कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं. व्यवसाय में पैसे की लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. 

रिश्ते:- किसी मित्र से बढ़ती हुई अंतरंगता सामने वाले को गलत समझने को मजबूर कर सकती है. रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com