Capricorn Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal: अपनी निजी बातों को सार्वजनिक ना करें. प्रिय के साथ रिश्ते में आ रही कड़वाहट को किसी अन्य के साथ साझा ना करें. परिवार में कुछ लोगों की जलन की भावना आपके लिए रुकावटें उत्पन्न कर सकती है. बच्चों के साथ समय बताएं इससे उनमें नया उत्साह और रचनात्मक दिखेगी.
विचारों में सकारात्मक लाएं. छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना और गलत शब्दों को बोलना लोगों की नाराजगी का कारण बन सकता है. अपने क्रोध और भाषा पर नियंत्रण रखें. बोलते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें. अपशब्दों का प्रयोग ना करें. बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की पहल करें.
व्यवसायिक: कार्य क्षेत्र में आपकी कार्य कुशलता और काबिलियत की जांच करने के लिए किसी ऐसी परियोजना का कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिस विषय में आप अनुभव हीन हो. संभव है कि, इस समय उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत या योग्यता को परख रहे हो. ऐसी स्थिति में इस विषय में विशेषज्ञता रखने वाले अनुभव व्यक्ति से मार्गदर्शन ले सकते है.
जरूरत से ज्यादा वाचलता या गंभीरता कार्य क्षेत्र में छवि बिगाड़ सकती है. व्यवहार में संतुलन बनाए रखें. गलत बात का समर्थन न करें. समय समय पर कार्य शैली में आवश्यक बदलाव लाएं.
स्वास्थ्य: हाथ पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है. इस समय खानपान पर विशेष ध्यान दें, साथ ही हल्के-फुल्के व्यायाम करते रहे.
आर्थिक स्थिति: पैसा कमाने के लिए अनैतिक रास्ते न अपनाएं. अपने आमदनी और खर्चों का संतुलन बनाए रखें.
रिश्ते: पुरानी बातों से बाहर निकाल उन रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, जिन्हें अपनी खराब व्यवहार के कारण खराब कर चुके हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं