विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: विवाह के लिए सहमति, लुभावने वादे वाली योजनाओं से दूरी

Aries Tarot Card Horoscope 13 May: The Moon की ऊर्जा संतान की बिगड़ी संगत पर ध्यान, भावनाओं पर नियंत्रण और जरूरत पड़ने पर कार्य सम्बन्धी सलाह लेने का सुझाव दे सकती है. आइए जानते हैं,मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: विवाह के लिए सहमति, लुभावने वादे वाली योजनाओं से दूरी

Aries Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में मिल सकता है. विवाह के लिए आया प्रस्ताव में आयु का अंतर अधिक होने से परिजन इस प्रस्ताव के लिए हिचक सकते हैं. सामने वाले की आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कारण आप इस प्रस्ताव को सहमति दे सकते हैं. संतान की बिगड़ी संगत परेशान कर सकती है. परिवार के बुजुर्गों का सहयोग कागजातों को व्यवस्थित करने में  कर सकते हैं. इस समय अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें. 

व्यावसायिक: न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. सरकारी कामों में पारदर्शिता रखें. परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेगी. विद्यार्थी वर्ग अपनी शिक्षा को लेकर लापरवाही ना करें. किसी कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति में निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है. जरूरत पड़ने पर किसी की सलाह ली जा सकती है. किसी नए कार्य में कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया जा सकता है, जिनके लापरवाह रवैए के चलते कार्य को अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना कम हो सकती है. 

स्वास्थ्य: कुछ समय से जनन अंगों में संक्रमण महसूस कर सकते हैं. इस समय शर्म को त्याग कर किसी अच्छे चिकित्सक से मिलकर परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: ज्यादा लालच के चक्कर में किसी ऐसी योजना में निवेश न करें, जो काफी लुभावने वादे कर रही हो.

रिश्ते: समय-समय पर जरूरी जांचे करवाते रहना चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com