Rashifal, 5 July 2026: आज चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचरण करेंगे. इस ग्रह स्थिति के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों को टीमवर्क, नेटवर्किंग और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. वहीं, व्यापार करने वाले लोगों के लिए नए ग्राहकों, व्यावसायिक संपर्कों और विस्तार योजनाओं पर कार्य करने का अनुकूल समय रहेगा. ऐसे में सभी राशियों के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं, सामाजिक संपर्कों का रहेगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...
Astrology LIVE: मूलांक 9 का राशिफल
आज सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बेहतरीन है. आज आपको अपने ब्रांड को मजबूत बनाना होगा. प्रॉपर्टी डीलिंग, रियल एस्टेट स्पोर्ट्स के सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आज ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा. आज धन की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. अचानक लाभ की स्थिति रहेगी.घर में आज बड़े भाई से व्यवसाय में सपोर्ट मिलेगा.
Astrology LIVE: मूलांक 8 का राशिफल
आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी. आपके द्वारा अगर आलस किया गया तो नुकसान हो सकता है. आज का दिन प्रगति के लिए कर्म पर आधारित है. इसलिए आपके प्रयास निरंतर होने चाहिए. हेवी मशीनरी, सिक्योरिटी, प्रॉपर्टी डीलिंग और फार्मिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आज आपकी आमदनी धीरे-धीरे बढ़ेगी. लेकिन स्थाई रूप से बढ़ सकती है.
Astrology LIVE: मूलांक 7 का राशिफल
आज आपका दिमाग काफी तेज कार्य करेगा. लेकिन किसी के साथ रहने में आपको इरिटेशन हो सकता है. इसलिए आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे. तरह-तरह के शोध करने से आज आपको कोई बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते है. किसी भी रिसर्च से संबंधित डिपार्टमेंट,साइकोलॉजी, चिकित्सा क्षेत्र,विदेशी व्यवसाय, धर्म से संबंधित व्यापार और जेल से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज शानदार सफलता हासिल होगी.
Astrology LIVE: मूलांक 6 का राशिफल
आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना होगा. रिश्ते, प्यार और लग्जरियस हावी होने का प्रयास करेंगे. इन सबके बीच काम का प्रेशर आपको असमंजस में डाल सकता है. फैशन इंडस्ट्री, सिनेमा जगत,होटल इंडस्ट्री,ज्वेलरी और कला का प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए आज का दिन किस्मत बदलने वाला हो सकता है. फाइनेंसियल कंडीशन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी. लेकिन आज घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद, डेकोरेशन के अलावा रिश्तो को सहेजने एवं गिफ्ट इत्यादि खरीदने पर धन खर्च होगा.
Astrology LIVE: मूलांक 5 का राशिफल
आज आपके द्वारा बोले गए शब्दों का असर काफी गंभीर होगा. आपको आज अपने प्लान की गंभीरता समझनी होगी. आज आपको काफी सोच समझकर कोई भी कमिटमेंट करना होगा. मार्केटिंग, सेल्स, शेयर बाजार इंपोर्ट एक्सपोर्ट वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. तेज गति के साथ धन का आगमन होगा. आज धन को रोक पाना काफी मुश्किल हो सकता है.
Astrology LIVE: मूलांक 4 का राशिफल
ज्यादा एक्साइटमेंट और ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से आज बनते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं.आपको आज दिमागी रूप से ज्यादा मजबूत रहने की आवश्यकता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विदेश से संबंधित व्यवसाय और राजनीति में आज आप लोगों के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत होने की संभावना है. आज धन को रोक पाना आपके लिए सबसे कठिन टास्क होगा.
Astrology LIVE: मूलांक 3 का राशिफल
आज दिमाग में भ्रम की स्थिति रहेगी.आपका ज्ञान आपको प्रोत्साहित करेगा, लेकिन दिमाग आपको आगे बढ़ने से रोकेगा. नियम और परंपराओं को तोड़कर आज आप आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं. कंसल्टेंसी, कोचिंग सेंटर, लेखन के अलावा आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अचानक लाभ की स्थिति बनेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता की कमी रहेगी. धन का आगमन होगा लेकिन आप बचत नहीं कर पाएंगे.
Astrology LIVE: मूलांक 2 का राशिफल
अचानक ओवरथिंकिंग की वजह से संबंधों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. बार-बार भ्रम की स्थिति बनेगी और लोगों के साथ टकराव हो सकता है. क्रिएटिविटी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है. बाकी करियर में भारी उतार-चढ़ाव होगा. काम बदलने का मन कर सकता है.काम में बदलाव आज सकारात्मक नहीं रहेगा. अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. भावनाओं में आकर धन खर्च न करें.
Astrology LIVE: मूलांक 1 का राशिफल
आपको आज प्रसिद्धि तो प्राप्त होगी लेकिन आपके अंदर अहम् की भावना आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है. आपकी लीडरशिप में कामयाबी मिलेगी, लेकिन नियमों को तोड़ने की वजह से विवाद हो सकता है. पॉलिटिकल फील्ड, एडमिनिस्ट्रेशन, आईटी और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन करामाती रहेगा.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुभ रंग और उपाय
1. मेष राशि
उपायः शनिवार या रविवार को किसी मंदिर में जाकर पीपल के वृक्ष के समीप तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें. अपनी दिनचर्या को नियमित रखें.
शुभ रंगः आसमानी नीला.
2. वृषभ राशि
उपायः शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के समक्ष कमल गट्टे की माला अर्पित करें तथा घी का दीपक जलाएं.
शुभ रंगः गहरा हरा.
3. मिथुन राशि
उपायः गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में पीले पुष्प अर्पित करें तथा विष्णु सहस्रनाम के कुछ अंशों का पाठ करें.
शुभ रंगः हल्का पीला.
4. कर्क राशि
उपायः सोमवार की संध्या में शिवलिंग पर कच्चा दूध और सफेद चंदन अर्पित करें तथा शांत मन से शिव ध्यान करें.
शुभ रंगः मोती जैसा सफेद.
5. सिंह राशि
उपायः रविवार प्रातः भगवान सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें और जल में लाल पुष्प तथा थोड़ा सा गुड़ मिलाएं. इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र के कुछ श्लोकों का पाठ करें.
शुभ रंगः सुनहरा पीला
6. कन्या राशि
उपायः भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और शुद्ध घी का दीपक जलाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
शुभ रंगः पिस्ता हरा.
7. तुला राशि
उपायः माता महालक्ष्मी के समक्ष सुगंधित इत्र और सफेद पुष्प अर्पित करें. इसके बाद दीपक जलाकर शांत मन से लक्ष्मी स्तुति का पाठ करें.
शुभ रंगः सफेद, आसमानी.
8. वृश्चिक राशि
उपायः संध्या में भगवान कार्तिकेय अथवा हनुमान जी के समक्ष लाल चंदन अर्पित करें और दीपक जलाकर प्रार्थना करें.
शुभ रंगः गहरा लाल.
9. धनु राशि
उपायः केले के वृक्ष के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक विष्णु मंत्र का स्मरण करें.
शुभ रंगः केसरिया पीला.
10. मकर राशि
उपायः शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि स्तुति का श्रद्धापूर्वक पाठ करें.
शुभ रंगः स्लेटी नीला.
11. कुंभ राशि
उपायः संध्या में भगवान शनिदेव के समक्ष नीले पुष्प अर्पित करें और तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें.
शुभ रंगः चमकीला नीला.
12. मीन राशि
उपायः भगवान दत्तात्रेय अथवा श्रीहरि विष्णु के समक्ष पीला चंदन अर्पित करें और शांत मन से नारायण कवच का पाठ करें.
शुभ रंगः समुद्री हरा.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: मीन राशि का राशिफल
कई बार जीवन में आगे बढ़ने से पहले कुछ समय रुककर परिस्थितियों का अवलोकन करना आवश्यक होता है, और यह गोचर उसी दिशा में संकेत देता है. अधूरे कार्यों को व्यवस्थित करने और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए यह समय उपयोगी रहेगा. कार्यस्थल पर आपको पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी बनाए रखना उचित रहेगा. अनावश्यक खर्चों की समीक्षा करने और बचत को प्राथमिकता देने से भविष्य में लाभ होगा. किसी पुराने आर्थिक मामले का समाधान मिलने की संभावना भी बन सकती है. पारिवारिक जीवन में भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ी हुई रहेगी.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: कुंभ राशि का राशिफल
आने वाले दिनों में आप स्वयं को पहले की तुलना में अधिक जागरूक और सक्रिय महसूस कर सकते हैं. अपनी इच्छाओं और प्राथमिकताओं को समझने का यह एक महत्वपूर्ण समय रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और कार्यशैली की चर्चा हो सकती है. आप किसी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए तैयार दिखाई देंगे. जो लोग तकनीक, अनुसंधान, शिक्षा, सामाजिक कार्य या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रयोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले सभी पहलुओं की जांच अवश्य करें.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: मकर राशि का राशिफल
आने वाले दिनों में आप अपने आर्थिक लक्ष्यों और भविष्य की सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीरता से विचार कर सकते हैं. यह समय केवल आय बढ़ाने का ही नहीं बल्कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का भी संकेत देता है. कार्यस्थल पर आपकी व्यवहारिक सोच और अनुशासित कार्यशैली विशेष लाभ पहुंचा सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपकी जिम्मेदारी निभाने की क्षमता से प्रभावित हो सकते हैं. व्यापारियों को नकदी प्रवाह और लेखा-जोखा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. परिवार के लोगों के साथ आर्थिक या भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श हो सकता है.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: धनु राशि का राशिफल
किसी महत्वपूर्ण समाचार, प्रस्ताव या सूचना के माध्यम से भविष्य से जुड़ा नया मार्ग खुलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों, लेखन कार्य से जुड़े लोगों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो सकता है. कई बार ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जहां आपका सुझाव किसी जटिल समस्या का समाधान बन सकता है. अगर आप व्यापार करते हैं तो ग्राहकों और साझेदारों के साथ संवाद मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक मामलों में छोटे-छोटे लाभ मिलकर संतोषजनक स्थिति बना सकते हैं.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: वृश्चिक राशि का राशिफल
घर, परिवार, संपत्ति या निवास स्थान से जुड़े विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. किसी पुराने पारिवारिक विषय का समाधान मिलने से मानसिक राहत प्राप्त हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकते. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली का सूक्ष्म निरीक्षण कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रह सकती है. भूमि, भवन या गृह सज्जा से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन यह खर्च भविष्य में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: तुला राशि का राशिफल
आने वाले दिनों में आपके भीतर कुछ नया करने की प्रेरणा जागृत हो सकती है. जो लोग कला, लेखन, डिजाइन, शिक्षा, मीडिया या किसी सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपनी योग्यता दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. व्यापार करने वाले जातकों को ग्राहकों की पसंद और बाजार की नई मांगों को समझने से लाभ होगा. आर्थिक दृष्टि से समय उत्साहजनक रह सकता है. हालांकि विलासिता से जुड़े खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना उचित रहेगा.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: कन्या राशि का राशिफल
आने वाले दिनों में आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर बड़े परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी सूक्ष्म दृष्टि और व्यवस्थित कार्यशैली प्रशंसा दिला सकती है. यह समय अपनी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से लागू करने के लिए अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन यही जिम्मेदारियां भविष्य में उन्नति का आधार बन सकती हैं. व्यापारियों को गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम लेने से बचना उचित रहेगा.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: सिंह राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में सहयोग और समन्वय की भावना सफलता का मुख्य आधार बनेगी. अगर किसी सहकर्मी या व्यावसायिक साझेदार के साथ मतभेद चल रहे हैं, तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने का अवसर मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को संयुक्त परियोजनाओं या नए समझौतों से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक दृष्टि से यह समय संतुलित दिखाई देता है. निवेश से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: कर्क राशि का राशिफल
किसी पुराने अनुभव से मिली सीख वर्तमान परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकती है. कार्यस्थल पर गोपनीय योजनाओं या विशेष परियोजनाओं में भागीदारी मिल सकती है. जो लोग शोध, वित्त, बीमा, परामर्श या विश्लेषण से जुड़े कार्य करते हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखना आवश्यक होगा. खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. अचानक लाभ का कोई अवसर भी सामने आ सकता है. पारिवारिक जीवन में कुछ भावनात्मक चर्चाएं हो सकती हैं.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: मिथुन राशि का राशिफल
अगर आप किसी नई शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षा या कौशल विकास से जुड़ी योजना पर कार्य कर रहे हैं, तो प्रगति के अच्छे संकेत प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य अचानक गति पकड़ सकता है. व्यापारियों को दूरस्थ क्षेत्रों या नए ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना लाभदायक रहेगा. छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे. अविवाहित लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से परिचय मिल सकता है जिसकी सोच और व्यक्तित्व उन्हें प्रभावित करे.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: वृषभ राशि का राशिफल
अगर आप किसी अतिरिक्त कार्य, ऑनलाइन प्रोजेक्ट या निवेश योजना पर विचार कर रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें. लाभ की संभावना अच्छी है, लेकिन जल्दबाजी से बचना सही रहेगा. जो लोग लंबे समय से अपने प्रयासों का उचित परिणाम पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें धीरे-धीरे सफलता के संकेत मिलने लगेंगे. कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर आ सकता है, जिसे आप अपनी धैर्यपूर्ण शैली से सफलतापूर्वक निभा पाएंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. इस समय अनुशासन और समय प्रबंधन आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: मेष राशि का राशिफल
मित्रों, सहयोगियों और समूह गतिविधियों से लाभ मिलने की संभावना है. जिन कार्यों में अब तक अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा था, उनमें अचानक सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. अगर आप किसी अतिरिक्त कार्य, ऑनलाइन प्रोजेक्ट या निवेश योजना पर विचार कर रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें. लाभ की संभावना अच्छी है, लेकिन जल्दबाजी से बचना आवश्यक होगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल शाम 5:32 से 7:12 बजे तक रहेगा, गुलिक काल दोपहर 3:41 बजे से 5:25 बजे तक रहेगा. यमगंड काल दोपहर 12:31 से 2:11 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: आज का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से सुबह 05:22 तक.
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 01:23 से दोपहर 02:27 तक.
- विजय मुहूर्त: शाम 04:35 से शाम 05:40 तक.
- गोधूलि मुहूर्त: रात 09:54 से रात 10:10 तक.
Rashifal 5 July 2026 LIVE: आज की तिथि, नक्षत्र और योग
5 जुलाई 2026 (रविवार) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 1:31 बजे तक है. इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी. वहीं, आज हर्षण योग प्रभावी नहीं रहेगा. पंचांग के अनुसार, इस दिन 'आयुष्मान योग' सुबह 4:10 बजे तक और उसके बाद 'सौभाग्य योग' लगेगा. इसके साथ ही सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं. चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेगा.