Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता
है.ज्यादा एक्साइटमेंट और ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से आज बनते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं.आपको आज दिमागी रूप से ज्यादा मजबूत रहने की आवश्यकता है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विदेश से संबंधित व्यवसाय और राजनीति में आज आप लोगों के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. काफी समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज मौका मिल सकता है. विदेशी व्यवसाय या नौकरी के प्रयासरत जातकों के लिए भी कामयाबी मिलेगी. व्यवसाय में आज टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें. किसी भी कार्य में आज आंख बंद करके किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें. आज आपके प्रमोशन से संबंधित बातचीत आगे बढ़कर रुक सकती है. ऑफिस में आज आपके लिए विवाद की स्थिति बन सकती है.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत होने की संभावना है. आज धन को रोक पाना आपके लिए सबसे कठिन टास्क होगा. डिजिटल व्यवसाय, विदेशी व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है. आज शेयर बाजार या लॉटरी से धन की प्राप्ति होने की संभावना है. ज्यादा लालच ना करें. लाभ की जगह हानि का सामना करना पड़ सकता है. पिता के साथ मिलकर व्यवसाय से बेहतर लाभ कमा सकते हैं. किसी भी व्यक्ति को उधार धन ना दें. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सतर्कता रखें. किसी भी लाभ करने वाली स्कीम से दूर रहे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका व्यवहार प्रेम संबंधों में अनप्रिडिक्टेबल रहेगा. पार्टनर को आपके व्यवहार में कमी नजर आएगी. आपका लगाव पहले से कम हो सकता है. सिंगल जातकों के लिए ऑनलाइन नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. किसी विदेशी व्यक्ति के साथ संबंध बन सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बहस या किसी भी प्रकार का विवाद आज बढ़ सकता है. पार्टनर की सलाह काफी अहम रहेगी. जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है. एक्साइटमेंट या भ्रम की स्थिति में ओवर कमिटमेंट करने से बचें. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स की समस्या से दूर रहने का प्रयास करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज आर्थिक सम्पन्नता के लिए आप नील और एक साबुन का किसी श्रमिक के लिए दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं