विज्ञापन

Numerology Prediction 7: आज एकांत में रहने का मन करेगा लेकिन ओवरथिंकिंग हावी होगी!

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और राहू की ऊर्जा से आज बहुत ज्यादा भ्रम की स्थिति रहेगी. मन आज एकांत या नियमों को तोड़ने का होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7: आज एकांत में रहने का मन करेगा लेकिन ओवरथिंकिंग हावी होगी!
एकांत की चाह बढ़ेगी, मन रहेगा चिंतनशील.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपका दिमाग काफी तेज कार्य करेगा. लेकिन किसी के साथ रहने में आपको इरिटेशन हो सकता है. इसलिए आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे. तरह-तरह के शोध करने से आज आपको कोई बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : किसी भी रिसर्च से संबंधित डिपार्टमेंट,साइकोलॉजी, चिकित्सा क्षेत्र,विदेशी व्यवसाय, धर्म से संबंधित व्यापार और जेल से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज शानदार सफलता हासिल होगी.अचानक आपके दिमाग में कोई शानदार विचार आपकी किस्मत पलट सकता है. आज आपके आईडिया लोगों की समझ से बाहर होंगे. लेकिन बेहतर परिणाम देने वाले होंगे. छोटी सी बात पर विवाद होने की स्थिति में नौकरी छोड़ने का योग बन रहा है. नई नौकरी का प्रपोजल प्राप्त होगा. व्यवसाय में आज अचानक कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. विदेश से संबंधित व्यवसाय में आज कामयाबी मिलेगी. दिमाग पूरी तरह से व्यवसाय और करियर में आवश्यकताओं के शोध पर लगा रहेगा.

Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन का आगमन तेज गति से होगा.शेयर बाजार,डिजिटल करेंसी, ट्रेडिंग और लॉटरी के माध्यम से लाभ होने की संभावना है.आज आपको सबसे ज्यादा कठिनाई धन को रोकने में होगी.पिछली उधारी और को खत्म करने और बचत पर ध्यान केंद्रित करें.आज पारिवारिक सदस्यों के ऊपर धन खर्च हो सकता है. ज्यादा लालच,ऑनलाइन फ्रॉड या लापरवाही से धन हानि हो सकती है.आज किसी भी आर्थिक प्रक्रिया में सतर्क और सजग रहे.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तो में आज कन्फ्यूजन रह सकता है. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स बढ़ेगी. किसी पुराने मित्र या एक्स की याद आपको परेशान कर सकती है. आज आप काफी अलोन फील करेंगे. आज कोई सीक्रेट क्रश आपके सामने से प्रपोज कर सकता है. शादीशुदा लोगों को रिश्तो में आज दूरी महसूस होगी. किसी छोटी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. आपके ज्यादा चुप रहने से रिश्ते के बिगड़ने की संभावना है.आज आप पूरी तरह से आध्यात्मिक रह सकते हैं. परिवार और घर के अन्य सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएं. आज आपके पार्टनर से ज्यादा केयर और अटेंशन की आवश्यकता होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : कत्थई 

आज का उपाय : पीली सरसों, दालचीनी, कपूर, लोंग, हरी इलायची और धूप जलाकर घर में धुआं दिखाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com