Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बेहतरीन है. आज आपको अपने ब्रांड को मजबूत बनाना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : प्रॉपर्टी डीलिंग, रियल एस्टेट स्पोर्ट्स के सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आज ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा.टीम के सदस्यों का आपको बेहतर सपोर्ट मिलेगा. आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे. गुस्सा और अहंकार से बचना होगा. सरकारी विभाग में किसी भी कार्य में बार बार आज रुकावट आ सकती है. पुराने कामों को खत्म करें. नया काम आज शुरू नहीं करना है. प्रॉपर्टी के व्यवसाय और कृषि सम्बंधित उपकरण की विक्री में बड़ा लाभ होगा. व्यवसाय में आज कम्पटीशन से विशेष लाभ होगा. कम्पटीशन में आपके सामने कोई नहीं टिक पाएगा.
Finance / फाइनेंस: आज धन की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. अचानक लाभ की स्थिति रहेगी.घर में आज बड़े भाई से व्यवसाय में सपोर्ट मिलेगा. सरकारी किसी काम से आज आपको बड़ा कमीशन मिलेगा.कोई बड़ा टेंडर आज आपकी फर्म को प्राप्त हो सकता है. आज उधार लेनदेन से दिक्कत रहेगी. आपका धन डूब सकता है. इन्वेस्टमेंट करते समय उसकी पूरी रिसर्च कर लें. ऑनलाइन कोई स्कीम में आपका पैसा फंस सकता है.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. रिश्तों में बात करते समय आपको ज्यादा डोमिनेंट नहीं होना है. सिंगल जातकों के लिए आज का दिन नए प्रेम सम्बन्ध बनाने का है. आज आपके प्रेम सम्बन्धों में फिजिकल अट्रैक्शन अधिक रहेगा. एकदूसरे के साथ रोमांस कर सकते हैं. घर में जीवनसाथी के साथ बात करते समय आप भाषा संतुलित रखें अन्यथा झगड़ा हो सकता है. किसी भी विवाद की स्थिति में बातचीत को बैठकर बात करने से सुलझा सकते हैं. छोटे भाई बहनो से सम्बंधित कोई जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ेगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : आज आपको किसी गाय को रोटी और गुड़ खिलाना है. बंदरों को चने डालने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं