विज्ञापन

Numerology Prediction 3: बनते बनते अचानक बिगड़ सकती है कोई बड़ी बिजनेस डील!

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और राहू की ऊर्जा के साथ आज आप एक अच्छे सलाहकार और आशावादी व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे.आज आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3: बनते बनते अचानक बिगड़ सकती है कोई बड़ी बिजनेस डील!
आज आपकी बातों का लोगों पर रहेगा प्रभाव.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज दिमाग में भ्रम की स्थिति रहेगी.आपका ज्ञान आपको प्रोत्साहित करेगा, लेकिन दिमाग आपको आगे बढ़ने से रोकेगा. नियम और परंपराओं को तोड़कर आज आप आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : कंसल्टेंसी, कोचिंग सेंटर, लेखन के अलावा आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अचानक लाभ की स्थिति बनेगी. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके करियर को आगे बढ़ाएगी. फॉरेन से रिलेटेड कोई काम जो काफी समय से पेंडिंग था, बन सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले जातकों के लिए वीजा लग सकता है. आज ऑफिस में कुछ अधिकारियों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. आपको अपने ज्ञान का सदुपयोग करना है. लोगों को गलत गाइड नहीं करना है. कोई बड़ा कार्य आज बनते बनते बिगड़ सकता है. व्यवसाय का ऑनलाइन प्रमोशन करने से आपको ग्राहकों की भीड़ मिलेगी.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता की कमी रहेगी. धन का आगमन होगा लेकिन आप बचत नहीं कर पाएंगे. आपके खर्चों में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आज आपको धार्मिक क्षेत्र से धन प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार, इंट्राडे या ट्रेडिंग में किसी की प्रकार का रिस्क या इन्वेस्टमेंट नुकसानदायक रह सकता है. निवेश के दौरान आप एकदम सतर्क रहें. पिता अथवा किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से आपको आर्थिक संपन्नता प्राप्त होगी. किसी भी प्रकार के उधार लेनदेन से बचना होगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्कता रखें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज उपदेश देना बेहतर नहीं होगा. ज्यादा उपदेश देने से झगड़े की स्थिति बन सकती है. सिंगल जातकों के विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. किसी विदेशी व्यक्ति अथवा ऑनलाइन दूर के व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें. एक दूसरे के साथ विवाद की स्थिति आपको दिक्कत में डाल सकती है. बातचीत में अहंकार या ईगो रिश्तों को खराब करेगा. बच्चों और घर के अन्य सदस्यों को लेकर आज जिम्मेदारी दिखानी होगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया 

आज का उपाय : किसी पीपल के पेड़ की जड़ में हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com