विज्ञापन

Numerology Prediction 5: नौकरी के संबंध में अचानक करनी पड़ सकती है ट्रैवलिंग!

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और राहू की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपके द्वारा मल्टीटास्किंग की जा सकती है. आपके करियर में स्थायित्व कम रहेगा.आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: नौकरी के संबंध में अचानक करनी पड़ सकती है ट्रैवलिंग!
एक साथ कई कार्यों में दिखेगी आपकी क्षमता.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपके द्वारा बोले गए शब्दों का असर काफी गंभीर होगा. आपको आज अपने प्लान की गंभीरता समझनी होगी. आज आपको काफी सोच समझकर कोई भी कमिटमेंट करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : मार्केटिंग, सेल्स, शेयर बाजार इंपोर्ट एक्सपोर्ट वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. क्लाइंट के माध्यम से सामने से आज व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी आज आपके प्रभाव से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है अचानक किसी व्यावसायिक कार्य से आपको ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जाते तो अभी आज का दिन बेहतर है. नौकरी में आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है. आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. कमिटमेंट करते समय आपको सावधान रहना होगा.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. तेज गति के साथ धन का आगमन होगा. आज धन को रोक पाना काफी मुश्किल हो सकता है.आपके बोलने से लोग प्रभावित होंगे. इससे आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. शेयर बाजार और ट्रेडिंग के माध्यम से आज बड़ा धन लाभ हो सकता है. किसी कार्य के पूरा होने पर आज कमिशन से धन लाभ की संभावना है. जुआ और सट्टा जैसे शॉर्ट मनी से दूर रहे. आज उधार लिया गया धन आपके लिए बाधा हबनेगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी रखें.किसी भी आर्थिक प्रलोभन से दूर रहें. 

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपकी बातचीत काफी स्ट्रांग रहेगी. आपकी बातों से पार्टनर काफी प्रभावित होगा. सिंगल जातकों के पास अचानक से चैटिंग के माध्यम से मैसेज मिल सकता है. आपका नेचर आज काफी फ़्लर्टी रहेगी. प्रेम संबंध में आज आपको कामयाबी मिलेगी. आज के दिन आपको अपने क्रश के साथ मिलने का मौका मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बातचीत गंभीर रखें ओवर एक्साइटेड होकर कोई भी कमिटमेंट ना करें पहले से की गई कमिटमेंट को पूरा करने का समय आ गया है कोई रोमांटिक और छोटी ट्रिक का प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता हरा 

आज का उपाय : आज स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को पढ़ाई से संबंधित चीजे दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com