Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना होगा. रिश्ते, प्यार और लग्जरियस हावी होने का प्रयास करेंगे. इन सबके बीच काम का प्रेशर आपको असमंजस में डाल सकता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : फैशन इंडस्ट्री, सिनेमा जगत,होटल इंडस्ट्री,ज्वेलरी और कला का प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए आज का दिन किस्मत बदलने वाला हो सकता है. आज आपकी कार्यप्रणाली से आपके क्लाइंट काफी खुश होंगे.अपने प्रोडक्ट के बेहतर प्रेजेंटेशन से बड़ी डील फाइनल होगी. ऑफिस के अंदर और व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.आज कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी सरकारी विभाग या अथॉरिटी में अटक सकता है. विदेश से संबंधित व्यवसाय में आसानी रहेगी और बड़े ऑर्डर प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस: फाइनेंसियल कंडीशन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी. लेकिन आज घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद, डेकोरेशन के अलावा रिश्तो को सहेजने एवं गिफ्ट इत्यादि खरीदने पर धन खर्च होगा. पैसा आएगा भी और स्पीड से जाएगा भी. महिला साथी या घर की किसी महिला के सहयोग से धन आसानी से प्राप्त होगा.आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर है. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से लाभ अर्जित करें.ऑनलाइन स्कैमर्स से सावधान रहे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज के दिन आपकी रोमांटिक एनर्जी काफी रहेगी. सिंगल लोगों के लिए किसी चार्मिंग पर्सनालिटी की तरफ जबरदस्त आकर्षण होगा. रोमांटिक ट्रिप और डेट प्लान करके आज प्रपोज कर सकते हैं. जीवनसाथी या अपने क्रश के लिए या रोमांटिक ट्रिप प्लान करें. आज आपके द्वारा फ्लर्ट करने या मल्टीप्ल अफेयर रखने से बवाल हो सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ अपने दिल की बात आसान शब्दों में कहें.आज फिल्म देखने का प्रोग्राम बनाएं.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज प्रातः काल स्नान और दैनिक क्रिया से निवृत होकर पूरे घर में साफ सफाई के पश्चात गुलाब का इत्र छिड़कें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं