विज्ञापन

Numerology Prediction 1: आज का दिन रहेगा किस्मत बदलने वाला!

आज दिन का अंक 4 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है.आज सूर्य और राहू की ऊर्जा से आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन आपका अहंकार चरम पर रहेगा. 

Numerology Prediction 1: आज का दिन रहेगा किस्मत बदलने वाला!
प्रभाव और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है.आपको आज प्रसिद्धि तो प्राप्त होगी लेकिन आपके अंदर अहम् की भावना आपके लिए दिक्कत ख़डी कर सकती है. आपकी लीडरशिप में कामयाबी मिलेगी, लेकिन नियमों को तोड़ने की वजह से विवाद हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : पॉलिटिकल फील्ड, एडमिनिस्ट्रेशन, आईटी और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन करामाती रहेगा. ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. अचानक आपको प्रमोशन मिल सकता है. आपके लिए जोखिम की स्थिति बन सकती है. अचानक जॉब चेंज या कोई बड़ा डिसीजन आपके करियर को प्रभावित कर सकता है. विदेशी व्यवसाय में आज आपको बड़े अवसर की प्राप्ति होगी. फॉरेन ट्रेड से आज लाभदायक स्थिति बनेगी. अचानक कोई बड़ी डील आपको लाखों का लाभ करा सकती हैं. ज्यादा जोखिम या लापरवाही आपको धोखा दिलवा सकती है. नए व्यवसाय के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपकी फाइनेंसियल कंडीशन स्ट्रांग हो सकती है. अचानक आपको बड़ा धनलाभ हो सकता है. शेयर बाजार, ऑनलाइन ट्रेडिंग, म्युचुअल फंड, इंट्राडे आदि से आपको लाभ होने की उम्मीद है. ज्यादा लाभ या क्विक प्रॉफिट के चक्कर में हानि होगी. किसी सरकारी योजना के माध्यम से अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा. व्यवसाय में पिता के सहायता या सहयोग से बढ़ोतरी होगी. इन्वेस्टमेंट के लिए आप गोल्ड सेक्टर में निवेश कर सकते हैं. किसी भी व्यक्ति को आज धन उधार ना दें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति अहंकार की भावना रहेगी. पार्टनर पर डोमिनेंट करना चाहेंगे. पार्टनर आपकी बातों से नाखुश होगा. विदेशी डील के दौरान किसी व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण प्रेम संबंधों में बदल सकता है. ऑनलाइन प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. परिवार में आज पिता अथवा पिता समान किसी व्यक्ति के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेना होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. लेट नाइट डिनर प्लान करें. इससे संबंधों में मधुरता आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky  Color / शुभ रंग : गोल्डन 

आज का उपाय : आज आप किसी धर्म स्थान में माचिस का गुप्तदान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com