Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके मन में भारी बेचैनी और भावुकता हावी रहेगी. अचानक ओवरथिंकिंग की वजह से संबंधों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. बार-बार भ्रम की स्थिति बनेगी और लोगों के साथ टकराव हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : क्रिएटिविटी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है. बाकी करियर में भारी उतार-चढ़ाव होगा. काम बदलने का मन कर सकता है.काम में बदलाव आज सकारात्मक नहीं रहेगा. किसी महिला सहकर्मी से आपको सपोर्ट मिलेगा.आज मानसिक चिड़चिड़ापन में आकर कोई निर्णय ना करें. आज मन लगाकर काम करें. भावुकता को हावी ना होने दें. टूर एंड ट्रेवल्स के अलावा समुद्री व्यापार में आज लाभ हो सकता है. अचानक कोई बेहतर और शानदार डील आपके बिजनेस को बढ़ाएगी. पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करना आपको दिक्कत में डाल सकता है. कागजी कार्यवाही कंप्लीट रखें.
Finance / फाइनेंस: अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. भावनाओं में आकर धन खर्च न करें. शेयर बाजार और ट्रेडिंग में ज्यादा रिस्क लेना आपके लिए दुखदाई हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करते समय एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें. घर में मां अथवा मां समान किसी स्त्री या पत्नी की सलाह से आज निवेश में फायदा मिलेगा. अचानक आपके खर्चों में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है. ज्यादा रिस्क लेकर निवेश करने से आज हानि हो सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति बनेगी. इससे रिश्तों में शक होगा. शक की स्थिति में पार्टनर के साथ विवाद या ब्रेकअप हो सकता है. ज्यादा बोलने या चिड़चिड़ापन की वजह से जीवनसाथी के साथ आज विवाद की स्थिति बनेगी. ऑनलाइन किसी प्लेटफार्म पर आपके नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आज पारिवारिक बातों से तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. उसकी भावनाओं का सम्मान करें. जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें. शाम के समय ओवरथिंकिंग से मानसिक अवसाद की स्थिति बनेगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
आज का उपाय : किसी वृद्ध महिला को नारियल, चावल, दूध और चीनी का दान करके उसका आशीर्वाद प्राप्त करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं