विज्ञापन

Numerology Prediction 8: सरकारी विभाग में अटके कार्यों में लगन से मिलेगी सफलता!

आज के दिन का अंक है 4 है और मूलांक 8. शनि और राहू की ऊर्जा से शुरुआती रुकावट के बाद आपके कामों में धीरे धीरे प्रगति होगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: सरकारी विभाग में अटके कार्यों में लगन  से मिलेगी सफलता!
धैर्य और मेहनत से आगे बढ़ेंगे काम.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी. आपके द्वारा अगर आलस किया गया तो नुकसान हो सकता है. आज का दिन प्रगति के लिए कर्म पर आधारित है. इसलिए आपके प्रयास निरंतर होने चाहिए. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : हेवी मशीनरी, सिक्योरिटी, प्रॉपर्टी डीलिंग और फार्मिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. काम में आपके ऊपर आज प्रेशर रहेगा. उच्च अधिकारी आपके कार्य को नजदीकी से देखेंगे. सरकारी विभाग में अटका हुआ कोई कार्य आपके निरंतर प्रयासों से सफल हो सकता है. रिश्वत या अन्य कोई शॉर्टकट अपनाने का प्रयास न करें. आज नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है. आपकी मेहनत और लगन से आपको आज प्रमोशन मिल सकता है. आपके द्वारा आज लापरवाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. लापरवाही से आपकी नौकरी खतरे में आ सकती है. आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर कार्य का प्रेशर बढ़ाया जा सकता है.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आमदनी धीरे-धीरे बढ़ेगी. लेकिन स्थाई रूप से बढ़ सकती है.अचानक किसी बड़े धन लाभ की उम्मीद ना करें.आज आपको प्रयास करके धन अर्जित करना होगा. घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य पर आज आपका धन खर्च हो सकता है.किसी मशीनरी के मेंटेनेंस और घर बनाने में भी खर्च होने की संभावना है. शेयर बाजार में किसी भी प्रकार का रिस्क नुकसानदायक होगा. पुराने कर्जे को खत्म करने का प्रयास करें.ज़मीन और सोने में इन्वेस्टमेंट करना शुभ रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में काफी गंभीरता रहेगी. पार्टनर के साथ प्यार मोहब्बत बढ़ सकती है. आज किसी मेच्योर या उम्र में बड़े व्यक्ति के साथ आपका अट्रैक्शन बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. पार्टनर आपका समय और केयर चाहेगा. अपनी व्यस्तता के दौरान भी आपके पार्टनर का ध्यान रखना होगा. घर में बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलेगा. आज किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए घर में आपको आगे किया जा सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग :  गोल्डन 

आज का उपाय : आज किसी झील अथवा नदी में मछलियों के लिए आटे की गोली डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com