Pisces Tarot Card Horoscope Today 09 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal: निवेश से जुड़े किसी फैसले को अभी टाल सकते है.नए घर को खरीदने की योजना पूरी होती नज़र आ सकती है.सभी जरूरी जानकारियां और दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर सकते है.प्रिय के साथ रिश्ते में चल रही गलतफहमियां समाप्त हो सकती है.सामने वाले से अपने कटु व्यवहार की माफी मांग सकते है.
नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.यह भी संभव हैं,कि आप नौकरी की साथ किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना भी बनाएं. जीवन को आगे ले जाने में मित्रों का सहयोग मिल सकता हैं.किसी मित्र से उसके व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है. अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.आप कार्यों में जितना अधिक विलंब करेंगे.आने वाले नए अवसर उतनी ही देर से प्राप्त होंगे.कार्य को सही समय पर पूर्ण कर आने वाले अवसरों में से कोई सर्वश्रेष्ठ अवसर का चयन कर अपनी अगली योजना पर कार्य शुरू कर दें.
परिजनों के साथ किसी नई संपत्ति को देखने जा सकते हैं. काफी समय से किसी संपत्ति को खरीदने का मन में विचार चल रहा है.अब अपने परिजनों के साथ उस संपत्ति को खरीदने का प्रयास करेंगे.कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ विवाद बढ़ सकता है.ऐसी स्थिति में ज्यादा बहस ना करें और अपने क्रोध को शांत रखें.संभव है, कि सामने वाला आपको उकसाने का प्रयास कर रहा हो.इस स्थिति में वो उच्च अधिकारियों को आपके विरुद्ध करने का प्रयास कर सकता है.इस समय आपका विनम्र और शांत स्वभाव आपके पक्ष में रहेगा और सामने वाले के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकता है.
स्वास्थ्य: कुछ समय से पैरों में कमजोरी महसूस कर रहे हैं. इस बात को सामान्य ना लेकर किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति:कुछ धनराशि शेयर बाजार में लगा सकते हैं.आपको विश्वास हैं, कि जल्द ही आप अच्छा प्रतिफल प्राप्त करेंगे.
रिश्ते: किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती हैं.इस रिश्ते में आप काफी आगे जा सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं