विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2023

दिसंबर के अंत में शुरू होगा ये पौष माह, कई सारे जरूरी व्रत और त्योहार इसी खास महीने में

Paush month vrat and tyohar list 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष का महीना बहुत खास है. इसमें कई सारे जरूरी व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी लिस्ट.

दिसंबर के अंत में शुरू होगा ये पौष माह, कई सारे जरूरी व्रत और त्योहार इसी खास महीने में
Paush Month 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है पौष का महीना.
istock
  • पौष का महीना हैं बहुत पवित्र.
  • पित्रों को दान करने का हैं महत्तव.
  • ये हैं पौष माह 2024 के व्रत और त्योहार.

अंकित श्वेताभ: हिन्दू पंचांग और अंग्रेजी कैलेंडर के महीने और त्योहार अलग होते हैं. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अब कुछ ही दिनों में साल का अंत होने वाला है. वहीं हिन्दू पंचांग का अभी 9वां महीना ही चल रहा है. पंचांग का 10वां महीना पौष है. इसे पूस का महीना (Paush Month) भी कहा जाता है. इस खास महीने में भगवान सूर्य की पूजा करने का खास महत्तव बताया गया है. इस साल पौष का महीना 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगा और 25 जनवरी 2024 को खत्म होगा. आइए जानते हैं इस महीने की इतनी ज्यादा महिमा क्यों हैं.

Purnima Tithi in 2024: साल 2024 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, आज ही नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त

इसलिए खास हैं पूस का महीना | Paush Month 2024 special

हिन्दू पंचांग का दसवां महीना पूस का है. इसे भगवान सूर्य की पूजा करने के लिए और पित्रों को दान-पुण्य करने के लिए खास माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस महीने में सूर्य देव को अर्घ देने से बल-बुद्धि और धन-धान्य में वृद्धि हो सकती हैं. इस पूरे महीने सूर्य देव धनु राशि में विराजते हैं जिसकी वजह से किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं इस बार पौष में कौन-कौन से व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पौष 2024 व्रत एवं त्योहार लिस्ट | Paush 2024 Vrat and festivals list

30 दिसंबर 2023 - संकष्टी गणेश चतुर्थी
1 जनवरी 2024 - अंग्रेजी नए साल की शुरुआत
3 जनवरी 2024 - मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
4 जनवरी 2024 - कालाष्टमी
7 जनवरी 2024 - सफला एकादशी
9 जनवरी 2024 - प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि
11 जनवरी 2024 - पौष अमावस्या
14 जनवरी 2024 - विनायक चतुर्थी एवं लोहड़ी
15 जनवरी 2024 - मकर संक्रांति

Latest and Breaking News on NDTV

16 जनवरी 2024 - बिहू एवं स्कंद षष्ठी
17 जनवरी 2024 - गुरु गोविंद सिंह जयन्ती
18 जनवरी 2024 - मासिक दुर्गाष्टमी
20 जनवरी 2024 - मासिक कार्तिगाई
21 जनवरी 2024 - पुत्रदा एकादशी
22 जनवरी 2024 - कुर्म द्वादशी

Latest and Breaking News on NDTV


23 जनवरी 2024 - सुभाष चंद्र बोस जयंती
23 जनवरी 2024 - प्रदोष व्रत
25 जनवरी 2024 - पौष पूर्णिमा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Religion, Paush Month 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com