Lionel Messi creates history: अर्जेन्टीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी सोमवार को वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 17 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रिया के ख़िलाफ़ ग्रुप मैच के 39वें मिनट में ऑस्ट्रियाई गोलकीपर के दाहिनी ओर उन्हें छकाते हुए एक लो शॉट के ज़रिये वर्ल्ड कप का अपना 17वां गोल दागा और फ़ुटबाल के GOAT बन गए. वर्ल्ड कप में अपना रिकॉर्ड 17वां गोल करने से पहले मेस्सी ने एक पेनल्टी शॉट भी मिस कर दिया. मगर इसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में मेस्सी को ज़्यादा वक्त नहीं लगा. मेस्सी ने गोल दागा और अमेरिका के डालास स्टेडियम में दर्शकों के आगे अपने स्टाइल सिग्नेचर के साथ उंगली दिखाते हुए दुनिया भर के फ़ुटबॉल फ़ैन्स का दिल जीत लिया. ये मेस्सी का अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 121वां गोल रहा.
LIONEL MESSI ABSOLUTELY SMASHED THAT INTO THE NET.
— MC (@CrewsMat10) June 22, 2026
HIS BALL STRIKING AT 38 IS INSANE🔥🐐pic.twitter.com/ET9442chZc
मेस्सी ने पेनल्टी शॉट मिस किया
डिफेंडिंग चैंपियन टीम के कप्तान मेस्सी 2 दिनों बाद 24 जून को 39 साल के हो जाएंगे. वर्ल्ड रिकॉर्ड से पहले अर्जेन्टीना के लिए 200 मैचों में 120 गोल कर चुके मेम्सी ने इसी टूर्नामेंट में अल्जीरिया के ख़िलाफ़ हैट्रिक गोल भी दागे. एक और गोल करते ही उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करना था. मेस्सी को ये मौक़ा जल्दी ही मिल गया. सुपरस्ट्राइकर मेस्सी का पेनल्टी शॉट मिस कर दिया. मेस्सी ने पेनल्टी मिस कर 1986 में वर्ल्ड कप में पेनल्टी मिस करनेवाले महान खिलाड़ी ज़िको की यादें ताज़ा कर दीं. ये वर्ल्ड कप 2026 का पहला पेनल्टी शॉट मेस्सी ने मिस कर दिया.
वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिक़ॉर्ड
• लियोनेल मेस्सी- अर्जेन्टीना- 17 गोल*
• मिरोस्लाव क्लोज़ा- जर्मनी - 16
• रोनाल्डो – ब्राज़ील - 15
• किलियान एमबापे -फ़्रांस- 14
• गर्ड म्यूलर - जर्मनी- 14
• जस्ट फ़ोनटेन- फ़्रांस - 13
• पेले – ब्राज़ील- 12
सबसे ज़्यादा असिस्ट का रिकॉर्ड
मेस्सी के नाम वर्ल्ड कप में 15 असिस्ट का भी रिकॉर्ड है. यानी सबसे ज़्यादा ऐसे पास देने का रिकॉर्ड, जिन पासों से उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी के जरिए गोल में बदलने में मदद की. बहरहाल, मेस्सी के रिकॉर्ड उनके 17वें गोल ने उन्हें विश्व कप का बादशाह बना दिया है. और आगे पता नहीं कि कौन और कब उनके रिकॉर्ड को तोड़ेगा. मैस्सी के बाद अब दूसरे नंबर पर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) और ब्राजील के रोनाल्डो (15) तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, अभी यह विश्व कप शुरुआती स्टेज में ही है. और जैसे-जैसे मेगा टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, तो मेसी अपने आंकड़े को और ऊंचाई प्रदान करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं