विज्ञापन

Sawan 2026: सावन 2026 की शुरुआत कब से हो रही है? जानें पहले सावन के सोमवार की तिथि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. आइए जानते हैं इस वर्ष सावन की शुरुआत कब से हो रही है.

Sawan 2026: सावन 2026 की शुरुआत कब से हो रही है? जानें पहले सावन के सोमवार की तिथि
कब से शुरू होगा सावन 2026?
(P.C- NDTV)

हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूरे महीने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. यही कारण है कि देशभर में करोड़ों श्रद्धालु सावन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. साल 2026 में भी सावन का महीना शिव भक्तों के लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है.

कब से शुरू होगा सावन?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी. प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई की रात में शुरू हो जाएगी, लेकिन उदयातिथि के आधार पर सावन का आरंभ 30 जुलाई से माना जाएगा. वहीं, इस पवित्र महीने का समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा. 

कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार?

सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भक्त सावन सोमवार का व्रत भी रखते हैं. वहीं, साल 2026 में सावन के दौरान कुल चार सोमवार पड़ेंगे. 

  • पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को होगा. 
  • इसके बाद दूसरा सोमवार 10 अगस्त, 
  • तीसरा सोमवार 17 अगस्त और 
  • चौथा सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा.
क्यों खास है इस बार का सावन?

इस साल सावन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. गुरुवार को गुरु का दिन माना जाता है और भगवान शिव को आदिगुरु कहा जाता है. इसलिए धार्मिक दृष्टि से इस बार का सावन और भी शुभ माना जा रहा है. मान्यता है कि सावन में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई शिव आराधना से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर सुख, समृद्धि और खुशियों की कृपा बरसाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान, ज्योतिषाचार्य से जानिए किस दिशा में होना चाहिए आपका मुंह

 

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com